पुतिन ने एक झटके में पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा की निकाल दी हवा, अफगान तालिबान को लेकर कही बड़ी बात, शहबाज की होगी बोलती बंद

Updated on 06-12-2025 12:26 PM
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान पर शासन कर रहे तालिबान को लेकर चलाया जा रहा पाकिस्तान का नैरेटिव रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक झटके में ध्वस्त कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन एक सच्चाई है और इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अफगान तालिबान आतंकवादी संगठनों से लड़ रहा है और उसने देश में अफीम के उत्पादन पर रोक लगा दी है। पुतिन ने यह बात इंडिया टुडे के साथ साक्षात्कार के दौरान कही। उन्होंने काबुल में तालिबान के शासन को मॉस्को से मान्यता दिए जाने की वजह भी बताया।

पुतिन ने यह कहकर कि तालिबान आतंकवाद के खिलाफ काम कर रहा है, पाकिस्तान के नैरेटिव के हवा निकाल दी है। पाकिस्तान अफगान तालिबान पर आतंकवादियों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है। इस्लामाबाद का कहना है कि काबुल की सरकार पाकिस्तान में हिंसक हमलों को अंजाम देने वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को अफगान जमीन पर काम करने दे रही है। अफगान तालिबान ने बार-बार इन आरोपों से इनकार किया है।

आतंक के खिलाफ तालिबान की लड़ाई

पुतिन ने कहा कि हर देश में समस्याएं होती हैं और अफगानिस्तान कोई अलग नहीं है। लेकिन तालिबान साफ तौर पर अफगानिस्तान में हालात को कंट्रोल करता है। सबसे पहले यह कहना जरूरी है और आपको इसे मानना होगा क्योंकि यह असलियत है। दूसरी बात यह ध्यान रखना जरूरी है कि अफगान आतंकवाद और इस्लामिक स्टेट और उनके जैसे दूसरे आतंकवादी संगठनों से लड़ने के लिए कई कदम उठाती है। यह हम भी अच्छी तरह जानते हैं।

तालिबान से संबंध की बताई वजह

पुतिन ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से संबंध स्थापित करने को लेकर भी बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान में स्थिति पर असर डालने के लिए मौजूदा नेतृत्व के साथ जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'कोई संपर्क न होने से तो बेहतर है कि कोई संपर्क हो। देश की घटनाओं पर असर डालने के लिए आपको वहां की मौजूदा नेतृत्व के संपर्क में रहना होगा। हम ठीक यही कर रहे हैं।' रूस ने तालिबान के साथ अपने रिश्ते गहरे किए हैं। रूस पहला देश है जिसने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता दी है और काबुल के साथ रिश्ते बनाए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…