सीरिया के दो कट्टर दुश्मनों को साध रहे पुतिन, अल-शरा से मिले, मॉस्को में ही मौजूद हैं बशर अल असद

Updated on 29-01-2026 01:05 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की है। दिसम्बर 2024 में सीरिया की सत्ता संभालने के बाद यह अल-शरा का रूस का दूसरा दौरा है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब व्लादिमीर पुतिन सीरिया में रूसी मिलिट्री बेस का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। इसके पहले पुतिन और शरा ने पिछले साल अक्टूबर में मुलाकात की थी, जिसमें दोनों नेताओं ने सुलह का संकेत दिया था। लेकिन इस रिश्ते में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद एक मुश्किल बने हुए हैं। खास बात है कि अहमद अल-शरा के कट्टर दुश्मन रहे असद अभी भी रूस में ही मौजूद हैं।

मॉस्को में ही मौजूद हैं बशर अल असद

दिसम्बर 2024 में दमिश्क पर कंट्रोल खोने के बाद बशर अल असद अपनी पत्नी के साथ भागकर मॉस्को पहुंचे थे। पुतिन ने अपने पुराने सीरियाई सहयोगी को शरण दी हुई है। माना जाता है कि असद अभी भी मॉस्को में मौजूद हैं। वहीं, शरा ने बार-बार रूस पर असद के प्रत्यर्पण के लिए दबाव डाला है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुतिन असद
बुधवार को मुलाकात की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अहमद शरा से कहा, 'मैं आपको इस बात पर बधाई देना चाहता हूं कि सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने की प्रक्रिया गति पकड़ रही है।' वहीं, शरा ने पुतिन से कहा कि रूस सीरिया और पूरे क्षेत्र को स्थिर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल के दिनों में सीरिया के सरकारी बल अमेरिका समर्थित कुर्द आबादी वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (SDF) के नियंत्रण वाले इलाके में तेजी से आगे बढ़े हैं।

शरा और पुतिन विरोधी खेमे में

सीरिया में एक दशक से ज्यादा समय तक चले गृह युद्ध में अहमद शरा और पुतिन एक-दूसरे के विरोधी खेमे में रहे थे। पुतिन ने बशर अल असद का न केवल समर्थन किया बल्कि विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य मदद भी दी। बशर अल असद के शासन में रूस ने सीरिया में महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाई थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
बातचीत से पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सीरिया में हमारे सैनिकों की मौजूदगी पर चर्चा की जाएगी। इस सप्ताह की शुरुआत में रॉयटर्स ने बताया कि रूस ने कथित तौर पर कुर्द नियंत्रित उत्तर-पूर्वी सीरिया में कामिशली हवाई अड्डे से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। अब उसके पास भूमध्यसागरीय तट पर हेइमिम एयर बेस और टार्टस नेवल बेस बचे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…