IPL में पंजाब ने चेन्नई को लगातार 5वीं बार हराया:टीम प्लेऑफ रेस में कायम

Updated on 02-05-2024 01:26 PM

पंजाब किंग्स ने IPL-2024 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। यह इस लीग में पंजाब की चेन्नई पर लगातार 5वीं जीत है। टीम ने मौजूदा सीजन में पहली बार लगातार दूसरा मैच जीता है। इस जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम 2 अंक लेकर 7वें नंबर पर आ गई है। पंजाब के पास 4 जीत के बाद कुल 8 अंक हो गए हैं।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बुधवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। हरप्रीत बरार प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अपने कोटे के 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

प्लेयर्स परफॉर्मेंस: गायकवाड की फिफ्टी, बेयरस्टो-रूसो की उपयोगी पारियां
CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 48 बॉल पर 62 रन बनाए। उन्होंने सीजन में चौथा अर्धशतक जमाया। गायकवाड के अलावा, अजिंक्य रहाणे ने 29 और समीर रिजवी ने 21 रन का योगदान दिया। हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला।

PBKS के ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 46 और राइली रूसो ने 43 रन की अहम पारियां खेलीं। कप्तान सैम करन 26 और शशांक सिंह 25 रन पर नाबाद लौटे। शार्दूल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।

CSK की हार के कारण

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके

 होमग्राउंड पर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर्स ने 64 रन की साझेदारी की, लेकिन बाद के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके।

मिडिल ओवर में स्लो-बैटिंग, दुबे शून्य पर आउट

 चेन्नई ने मिडिल ओवर्स में स्लो-बैटिंग की। टीम के बैटर्स ने बीच के 8 ओवर्स में 3 विकेट खोकर महज 35 रन बना सके। शिवम दुबे शून्य पर आउट हुए। बीच के 9 ओवर्स कोई बाउंड्री नहीं आई। पावरप्ले के बाद टीम की ओर से पहली बाउंड्री 56 गेंद बाद आई। 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने छक्का जमाया।

ओस देर से आई, रन चेज में बैटिंग आसान 

मैच के दौरान ओस देर से आई। ऐसे में ड्राई पिच पर पंजाब के स्पिनर्स को खूब मदद मिली। फिर ओस के कारण पिच बैटिंग के लिए आसान होती चली गई। चेन्नई की पारी में ओस ज्यादा होने के कारण चेन्नई के स्पिनर्स बेअसर हो गए।

डेरिल मिचेल से छूटा, शशांक का कैच पंजाब की पारी के 14वें ओवर की तीसरी बॉल पर डेरिल मिचेल से शशांक सिंह का कैच छूट गया। तब वे 12 रन पर खेल रहे थे। यहां विकेट मिलने पर दबाव बनाया जा सकता था।

    गायकवाड-रहाणे की फिफ्टी पार्टनरशिप
    टॉस हारकर बैटिंग करने उतरे ऋतुराज गायकवाड और अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 50 बॉल पर 64 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गायकवाड ने समीर रिजवी के साथ 37 और मोइन अली के साथ 38 रन जोड़े।

    बेयरस्टो-राइली रूसो की फिफ्टी पार्टनरशिप
    रन चेज में 19 रन पर प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवाने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने राइली रूसो के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 बॉल पर 64 रन की साझेदारी की। बाद में शशांक सिंह ने सैम करन के साथ 37 बॉल पर नाबाद 50 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान। इम्पैक्ट प्लेयर : समीर रिजवी।

    पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…