यूरोपीय संघ की कृषि नीतियों से नाराज यूक्रेन से इंपोर्ट के खिलाफ कर रहे विरोध प्रदर्शन

Updated on 29-02-2024 12:43 PM

दुनिया के अलग- अलग हिस्सों मे इस समय किसान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के अलावा स्पेन, बेल्जियम से लेकर पोलैंड और फ्रांस जैसे देशों के किसान भी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बेल्जियम में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर्स पर सवार किसान बेहतर भुगतान और काम करने की स्थिति में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं यूरोपीय यूनियन में सबसे बड़े एग्रीकल्चरल प्रोड्यूसर फ्रांस के किसान भी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें पर्याप्त पैसा नहीं मिल रहा है। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सख्त नियमों ने उनके लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। यूरोपीय यूनियन और स्थानीय कृषि नीतियों के विरोध में बड़ी संख्या में स्पेन के किसान भी सड़कों पर उतर रहे हैं। सेंट्रल मैड्रिड में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर रैली की थी। वहीं पोलैंड के किसान यूक्रेन से सस्ते फूड इंपोर्ट से पड़ रहे नकारात्मक असर को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…