कुसमुंडा जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार का तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Updated on 13-09-2024 05:45 PM

कोरबा ।   लंबित प्रकरणों का निराकरण कर सभी खातेदारों को रोजगार देने की मांग को लेकर भू-विस्थापितों ने एसईसीएल कुसमुंडा मुख्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया। पांच घंटे तक चले आंदोलन के बाद प्रबंधन ने लिखित में आश्वासन दिया कि 14 सितंबर को बिलासपुर मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का निराकरण का किया जाएगा। आंदोलन की वजह से कोई भी अधिकारी- कर्मचारी कार्यालय के अंदर नहीं जा सका और कामकाज प्रभावित रहा।

एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के भू विस्थापितों ने छत्तीसगढ़ किसान सभा की अगुवाई में भू-विस्थापितों ने आंदोलन किया। मुख्य द्वार में ताला लगाए जाने से कर्मियों के प्रवेश करने में दिक्कत हुई। इससे अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ भू-विस्थापितों की नोकझोंक भी हुई। 1045 दिन से कुसमुंडा मुख्यालय के सामने भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के बेनर तले छत्तीसगढ़ किसान सभा के सहयोग से जमीन के बदले रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच कई बार खदान बंद के साथ वार्ता भी हुई।

 आंदोलन के बाद सभाकक्ष में हुई बैठक में किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा की सभी भू- विस्थापित जिनकी जमीन एसईसीएल ने अधिग्रहण किया है उन सभी खाते पर भू- विस्थापितों को स्थाई रोजगार देना होगा।

रोजगार के संबंध में एसईसीएल के मेन पावर और एलएंडआर के महाप्रबंधक के साथ बैठक में चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन कुसमुंडा महाप्रबंधक राजीव सिंह ने दिया। सकारात्मक चर्चा के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।

प्रदर्शन में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर, बृजमोहन, अमृत बाई, अनिल बिंझवार, रघुनंदन, नरेश, कृष्ण कुमार,होरीलाल, सुमेंद्र सिंह, अनिरुद्ध, हरिशरण, विजय, जितेंद्र, गणेश, मानिक दास के साथ बड़ी संख्या में भू- विस्थापित उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…