प्रियंका चोपड़ा 2 महीने बाद निकलीं घर से बाहर

Updated on 15-05-2020 06:53 PM

बॉलिवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन में अपने पति के साथ अमेरिका में रह रही हैं। इस लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव बनी हुई हैं और अपनी रोजाना की लाइफ से फैन्स को अपडेट करा रही हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा पूरे 2 महीने बाद घर से निकली हैं। घर से निकलने के बाद उन्होंने मास्क पहने हुए अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सेल्फी में प्रियंका का प्रिंटेड मास्क काफी कूल दिख रहा है। इस तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘आखें कभी खामोश नहीं रहतीं।’ बता दें कि हाल में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ कोरोना वायरस के लिए फंड जुटाए जाने के लिए रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में देखी गई थीं। इससे पहले वह लेडी गागा द्वारा रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में भी भाग ले चुकी हैं। वहीं, वर्कफ्रंट पर प्रियंका पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिकाओं में थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
‘शुभ मंगल सावधान’ के रिलीज के आठ साल के बाद डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पर 20 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की…
 06 June 2025
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर 'हाउसफुल 5' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। क्रेज तब और बढ़ गया, जब मेकर्स…
 06 June 2025
टीवी एक्टर वरुण बडोला कई सालों से भारतीय टेलीविज़न पर एक जाना-माना नाम रहे हैं और हाल ही में उन्होंने स्ट्रीमिंग पर भी काम करना शुरू किया है। हाल ही…
 06 June 2025
शाहिद कपूर और मीरा कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। यह जोड़ी अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होती। हाल…
 06 June 2025
पचास के दशक में भारतीय सिनेमा में एक ऐसा सितारा चमका, जिसने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं, और खूब दौलत-शोहरत कमाई। इस एक्टर के पास उस दौर…
 06 June 2025
कमल हासन की 'ठग लाइफ' गुरुवार को जोर-शोर के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई। मण‍िरतन्‍म के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म लगातार विवाद के कारण चर्चा में रही, लेकिन…
 06 June 2025
दिग्गज अक्किनेनी परिवार में एक बार फिर शादी का मौसम जोरों पर है। नागा चैतन्य के बाद, अब उनके भाई अखिल अक्किनेनी की शादी का समय आ गया है। नागार्जुन…
 31 May 2025
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 के लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें हाल ही में इस बात की जानकारी हुई थी और उन्होंने फैंस को भी हेल्थ अपडेट दिया…