परमाणु युद्ध रोका, 1 करोड़ लोगों को बचाया: ट्रंप ने फिर लिया भारत और पाकिस्तान में सीजफायर का क्रेडिट

Updated on 17-01-2026 02:13 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का क्रेडिट खुद को दिया है। शनिवार को ट्रंप ने कहा कि उनके दखल से दोनों परमाणु हथियार वाले पड़ोसियों के बीच युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जान बच गई। ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भी जिक्र किया और कहा कि शहबाज शरीफ ने तनाव कम करने के लिए उन्हें निजी तौर पर शुक्रिया कहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति दर्जनों पर दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव को रुकवाया था। हालांकि, भारत ने लगातार कहा है कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी।

शहबाज शरीफ ने कहा था थैंकयू

एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, 'एक साल में हमने आठ शांति समझौते किए। मध्य पूर्व में शांति है। हमने दो न्यूक्लियर देशों, भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम 1 करोड़ लोगों को बचाया। यह कमाल था।'
भारत और पाकिस्तान के बीच मई में चार दिनों तक सैन्य टकराव के बाद से ट्रंप कई बार इस दावे को दोहरा चुके हैं। ट्रंप का कहना है कि उनके डिप्लोमैटिक दबाव के चलते नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव रुका। वहीं नई दिल्ली ने भारत और पाकिस्तान में तनाव कम करने में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के दावों को लगातार खारिज किया है। भारत ने कई बार कहा है कि सैन्य टकराव रोकने का फैसला दोनों देशों की सेनाओं के डीजीएमओ के बीच बातचीत के बाद लिया गया था और इसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव

पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों के मारे जाने के बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को सजा देने के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इनमें बहावलपुर और मुरीदके में स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के बड़े अड्डे भी शामिल थे।

पाकिस्तान ने की थी युद्धविराम की मांग

भारत के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने जवाब में ड्रोन और मिसाइल हमले किए जिसके बाद सैन्य टकराव शुरू हो गया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया और उसके चीनी एयर डिफेंस को भेद दिया था। भारतीय अधिकारियो के अनुसार, 10 मई को पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया और दुश्मनी खत्म करने की बात कही। इसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…