H-1B वीजा को बेदम करने की तैयारी? अब साल 2027 में इंटरव्यू डेट, भारतीयों के लिए अमेरिका का रास्ता बंद!

Updated on 27-01-2026 12:55 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में काम करने वाले हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा का भरोसेमंद रास्ता बंद होता दिख रहा है। ट्रंप प्रशासन के वीजा नियम सख्त करने और फीस में भारी बढ़ोतरी के बाद आवेदकों को अब नई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीयों का वीजा के लिए इंटरव्यू ही नहीं लिया जा रहा है। भारत में अमेरिकी दूतावासों ने वीजा-स्टैंपिंग इंटरव्यू की तारीखें अगले साल तक बढ़ा दी हैं। इससे भारतीयों के करियर से लेकर निजी जिंदगी तक पर असर हो रहा है।

फाइनेंशिल एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े भारतीय शहरों में काउंसलर ऑफिस में रेगुलर इंटरव्यू स्लॉट उपलब्ध नहीं हैं। इससे आवेदकों को पता नहीं चल रहा है कि वे अमेरिका कब लौट पाएंगे। इसकी शुरुआत बीते साल दिसंबर में हुई थी, जब H-1B इंटरव्यू मार्च 2026 के लिए रीशेड्यूल किए गए। इसे तब अस्थायी बदलाव बताया गया लेकिन अब चीजें बद से बदतर होती जा रही हैं।

इंटरव्यू को क्यों खिसकाया जा रहा है

इंटरव्यू अपॉइंटमेंट्स को पहले मार्च 2026 और फिर अक्टूबर 2026 तक बढ़ाया गया। हाल ही में इसे 2027 तक बढ़ा दिया गया। इस जनवरी और फरवरी में इंटरव्यू की तारीख वाले आवेदकों ने बताया है कि उन्हें ऑफिशियल ईमेल मिले हैं। इसमें बताया गया है कि उनके अपॉइंटमेंट अप्रैल-मई 2027 तक टाल दिए गए हैं। इससे उनके अमेरिका जाने पर अनिश्चित्ता हो गई है।
इस समस्या की जड़ में ट्रंप प्रशासन के H-1B सिस्टम में बदलाव को माना जा रहा है। 29 दिसंबर 2025 को अमेरिका की सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस ने वित्तीय वर्ष 2027 के लिए नए नियम जारी किए। इसमें सालाना कैप 85,000 वीजा पर अपरिवर्तित है लेकिन सख्ती की बात की गई है। प्रशासनिक और अनुपालन बदलाव ने सिस्टम को बहुत ज्यादा धीमा कर दिया है।

भारतीयों का रास्ता बंद कर रहा अमेरिका?

वीजा इंटरव्यू के लगातार टाले जाने से इस बात पर चर्चा बढ़ गई है कि क्या भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए H-1B का रास्ता प्रभावी रूप से बंद हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि अमेरिका को काम या उच्च शिक्षा के लिए भरोसेमंद डेस्टिनेशन के रूप में अब नहीं देखना चाहिए। कम से कम भारतीयों को तो दूसरे विकल्पों पर विचार कर लेना चाहिए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…