ईरान पर अमेरिकी हमले की तैयारी पूरी! डोनाल्ड ट्रंप के 'बहुत जल्द' वाली रहस्यमयी फोटो से सनसनी

Updated on 12-01-2026 12:26 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पुराने स्टाइल वाली एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में सिर्फ एक शब्द 'जल्दी ही' (Soon) लिखा हुआ है। इसके अलावा पोस्ट में कुछ नहीं कहा गया है। फोटो के पीछे का मकसद साफ ना करने की वजह से इसने कई तरह की अटकलबाजियों को जन्म दे दिया है, जिसमें एक ये भी है कि यह ट्रंप का ईरान पर हमले का संकेत है।

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शेयर की गई इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस के ऊपर खड़े हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव भी नहीं हैं। खासतौर से उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं और अमेरिका फर्स्ट समर्थकों ने तस्वीर को इस बात का इशारा माना है कि जल्दी ही कोई बड़ा मिलिट्री एक्शन होने वाला है।

क्या ईरान की ओर इशारा!

सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने इसे वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड की ओर इशारा माना है। कुछ लोगों ने इसे अमेरिका में एंटी-ICE प्रदर्शनों के बारे में आने वाली घोषणाओं का संकेत और दूसरी कुछ संभावनाओं से जोड़ा है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चाईरान पर हमले की है लेकिन ट्रंप ने इस बारे में कुछ साफ नहीं किया है।
ईरान में विरोध प्रदर्शन तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गए हैं। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने रविवार को दावा किया है कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 538 हो गई है। देशभर में अभी तक 10,670 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूरे देश में तनाव चरम पर है। ईरान में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

ईरान पर ट्रंप के बयान

ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आक्रामक बयानबाजी की गई है। ट्रंप का कहना है कि ईरान में प्रदर्शन आजादी के लिए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है और विरोध को दबाए जाने पर ईरान पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप लगातार ये कह रहे हैं कि वह कभी भी ईरान पर सैन्य हमले की ओर देख सकते हैं। ईरानी सरकार के विरोध के बावजूद ट्रंप हमले की धमकी दे रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…