लखनऊ में पावर ब्लॉक ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइम टेबल, भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस का रूट बदला, जानें नया शेड्यूल

Updated on 18-04-2026 06:05 PM

लखनऊ मंडल में चल रहे मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसका सीधा असर भोपाल और पुणे से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

कौन-कौन से हुए हैं बदलाव?

पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट (12103/12104): यह ट्रेन अब लखनऊ तक नहीं जाएगी। इसे कानपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, यानी यह कानपुर से ही आएगी और वहीं से वापस जाएगी।

एलटीटी-लखनऊ एसी सुपरफास्ट (22121/22122): लोकमान्य तिलक टर्मिनल से लखनऊ के बीच चलने वाली यह एसी ट्रेन निर्धारित तिथियों पर कानपुर और लखनऊ के बीच रद रहेगी।

इन ट्रेनों के बदले मार्ग

कई प्रमुख ट्रेनों को कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और अयोध्या के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें: लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, पनवेल-गोरखपुर, ओखा-गोरखपुर और यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस।

नोट: ये ट्रेनें अब लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बलरामपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस (12183): यह ट्रेन भी बदले हुए रूट से चलेगी, जिससे लखनऊ, रायबरेली और अमेठी जैसे स्टेशनों का संपर्क कट जाएगा।

अन्य प्रभावित ट्रेनें: उद्योगनगरी एक्सप्रेस और एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस के संचालन पर भी असर पड़ेगा।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले 139 हेल्पलाइन नंबर या 'रेल मदद' ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Live Status) जरूर देख लें ताकि स्टेशनों पर होने वाली परेशानी से बचा जा सके।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…