पॉपुलर सिंगर ED शिरीन की वेलकम पार्टी:ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा के साथ नजर आए, गौरी खान के रेस्टोरेंट में बी-टाउन सेलेब्स दिखे

Updated on 16-03-2024 01:53 PM

मशहूर सिंगर ED शिरीन आज मुंबई में परफॉर्म करेंगे। बीती रात सिंगर के लिए गौरी खान के रेस्टोरेंट 'टोरी' में एक वेलकम पार्टी रखी गई। इस पार्टी की होस्ट फराह खान थी। पार्टी के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी स्पॉट किया गया। बता दें, गौरी खान ने इसी साल ये रेस्टोरेंट खोला है, जो कि बांद्रा के पाली हिल में लोकेटेड है।

ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड संग दिखे
ऋतिक रोशन कैजुअल लुक में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रेस्टोरेंट जाते दिखे। गाड़ी में ऋतिक के बेटे ऋहान को भी देखा गया। इस कपल का वेलकम फराह खान ने किया। दोनों से गले मिलकर, फराह ने पैपराजी को भी पोज दिया। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लेदर जैकेट पहने स्पॉट किए गए। अरशद वारसी वाइफ मारिया के साथ रेस्टोरेंट के अंदर जाते दिखे। हुमा कुरैशी डेनिम लुक में स्पॉट हुईं। मलाइका अरोड़ा क्रीम गाउन में ग्लैमरस नजर आईं। इन स्टार्स के अलावा यहां राजकुमार राव, पत्रलेखा, माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी को भी स्पॉट किया गया।

शाहरुख खान के साथ मस्ती करते दिखे शिरीन
इंटरनेशनल सिंगर ED शिरीन इन दिनों मुंबई में हैं। मुंबई आने के बाद ED शिरीन को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शिरीन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख शिरीन को अपना सिग्नेचर पोज सिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

16 मार्च को मुंबई में परफॉर्म करेंगे एड शिरीन
ED शिरीन अपने एशिया और यूरोप टूर के दौरान भारत में भी परफॉर्म करने वाले हैं। ED शिरीन का शो 16 मार्च, 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा। ED शिरीन का भारत में दूसरा दौरा है। वह 2017 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया था।

गौरी खान का पहला रेस्टोरेंट है 'टोरी'
गौरी खान एक फिल्म प्रोड्यूसर और शानदार इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने साल 2002 में पति शाहरुख खान के साथ मिलकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इसके अलावा गौरी कई सेलिब्रिटीज के घर को भी डिजाइन कर चुकी हैं। इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर गौरी खान ने मुकेश अंबानी, करण जौहर, आलिया भट्ट ​​और राल्फ लॉरेन जैसी हस्तियों के घर को डिजाइन किया है। फरवरी में गौरी ने अपना पहला रेस्टोरेंट 'टोरी' भी खोला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'टोरी' की झलक दिखाई थी, जहां गौरी ने कैप्शन लिखा था - मेरा पहला रेस्टोरेंट 'टोरी' मुंबई में आप लोगों के लिए खुल चुका है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…