कोचिंग के नाम पर पुलिस अफसर से ठगी

Updated on 21-09-2024 11:30 AM

रायपुर । राज्य की एटीएस चीफ राजश्री मिश्रा से 60 हजार रुपए की ठगी हो गई। उन्होंने बेटी को ऑन लाइन ट्यूशन पढ़ाने ट्यूटर फैक्ट्री कोचिंग से संपर्क किया। सुयश शर्मा ने खुद को संस्था का संचालक बताकर उनसे बात की। उसने बायो, फिजिक्स और केमिकल की पढ़ाई का झांसा दिया।


आरोपी ने सालभर की ट्यूशन फीस एक साथ ली। पैसे लेने के बाद उसने एक महीने तक अलग-अलग टीचरों के माध्यम से पढ़ाई करवायी। उसके बाद वह कोचिंग बंद कर फरार हो गया। बाद में पता चला उसने ऐसे कई परिवारों के पैसे ठगे हैं। वह पहले भी ऐसी ठगी कर चुका है। वह फर्जी संस्था खोलकर कोचिंग देने के नाम पर ही लोगों से पैसे वसूलता है।


पुलिस अधिकारी ने सबसे पहले रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी के बाद पता चला कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। भिलाई से भी कई लोगों का पैसा लेकर भागने की सूचना है। पुलिस अन्य पीड़ितों से संपर्क कर रही है। पता चला है कि सुयश शर्मा पूणे का रहने वाला है। वह परिवार समेत फरार हुआ है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में पुणे जाएगी।


तेलीबांधा टीआई विनय सिंह ने बताया कि विशाल नगर निवासी राजश्री मिश्रा एटीएस में पदस्थ हैं। उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उन्होंने बेटी की कोचिंग के लिए ही भिलाई के ट्यूटर फैक्ट्री से संपर्क किया था। उसके संचालक सुयश शर्मा ने एक साल की फीस 70 हजार रुपए बतायी। अधिकारी के कहने पर उसने 10 हजार रुपए कम कर दिया। अधिकारी ने 60 हजार रुपए सुयश को ऑनलाइन पेमेंट किया। उनकी बेटी की पढ़ाई शुरू हो गई थी। एक महीने बाद कोचिंग बंद कर गायब हो गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…