बाराती बनकर पहुंची पुलिस, जुआरियों को कराई ससुराल की सैर...

Updated on 06-03-2024 06:02 PM

जशपुर। जैसे जैसे अपराधी अपराध के नए तरीके ईजाद कर रहे हैं, पुलिस भी उनको पकड़ने के लिए नए हथकंडे अपना रही है। इस बार पुलिस की टीम बाराती बनकर पहुंची और जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों को ससुराल की सैर कर दी। यह पूरा मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।

ये पूरा मामला थाना फरसाबहार क्षेत्र के तुबा जंगल का है। पुलिस को लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। 5 मार्च को भी जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की शिकायत मुखबीर से मिली थी। एसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल डीएसपी ध्रुवेश जायसवाल व प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

बाराती बनकर पहुंची पुलिस
पुलिस को आशंका थी कि पुलिस अगर वहां पहुंची तो आरोपी भाग सकते है। इसलिए टीम ने अपनी गाड़ी को बाराती गाड़ी बना ली। गाड़ी में शुभ विवाह ”तुलसी संग रजनीश“ का पाम्पलेट लगाकर तुंबा के घने जंगल में मोबाइल नंबर को सायबर सेल के सहयोग से ट्रेस कराते टीम पहुंची। आरोपी पुलिस गाड़ी को बाराती गाड़ी समझ भागे नहीं और जुआ खेलते रहे। तुबा जंगल में चल रहे जुआ फड़ के पास तीनों ओर से घेराबंदी कर पुलिस ने सभी आरोपियों को जुआ खेलते धरदबोचा। आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। उनके कब्जे से जुआ का नगदी रकम, मोबाइल, वाहन, ताश-पत्ती इत्यादि जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी 1-रूमाशंकर यादव उम्र 35 साल निवासी बगईझरिया थाना बागबहार, 2-धीरज चौधरी उम्र 30 साल निवासी तपकरा, 3-हरिश ताम्रकार उम्र 40 साल निवासी तपकरा, 4-हर्ष सोनी उम्र 19 साल निवासी तपकरा बस स्टैंड, 5-नवीन चौधरी उम्र 28 साल निवासी खड़ियाटोली थाना तपकरा, 6-मो. ईकबाल उम्र 49 साल निवासी ब्लाॅक कालोनी फरसाबहार, 7-नवीन सोनी उम्र 21 साल निवासी तपकरा घनश्याम नगर का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से कुल नगदी रकम 102120 /- (एक लाख दो हजार एक सौ बीस) रू., 06 नग एंड्रायड मोबाईल, 04 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती बरामद किया गया।

जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी फरसाबहार निरीक्षक रामसाय पैंकरा को निलंबित कर पुलिस लाईन जशपुर संबद्ध किया गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…