
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पहली बार UP के पीलीभीत में रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM ने कहा, ‘इंडी गठबंधन को राम मंदिर से कल भी नफरत थी, आज भी है। कांग्रेस ने लाख कोशिश की, लेकिन जब देश की जनता ने पाई-पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया।
जब मंदिर वालों ने आपके सारे गुनाह माफ करके प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया, मगर आपने आमंत्रण को ठुकरा कर भगवान राम का अपमान किया, जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में गए, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। यह कैसी पार्टी है? यह पाप करने वाले को कभी भूलिएगा मत।’
रैली में पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी नहीं पहुंचे। भाजपा ने वरुण का टिकट काटकर यहां से UP सरकार में PWD मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 10 दिन में चौथी बार UP में रैली की। इससे पहले PM ने 31 मार्च को मेरठ में और 6 अप्रैल को सहारनपुर में रैली की थी। 6 अप्रैल को ही गाजियाबाद में रोड शो भी किया था।