PM की आज केरल और तमिलनाडु में चुनावी रैलियां:NDA कैंडिडेट्स के लिए करेंगे प्रचार

Updated on 15-04-2024 12:16 PM

PM नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वह केरल में दो रैलियां करेंगे। फिर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह वे केरल के त्रिशूर में अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के कुन्नामंगलम जाएंगे। पीएम यहां अलाथुर और त्रिशूर में चुनाव लड़ रहे NDA कैंडीडेट टी एन सरासु और सुरेश गोपी के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।

इसके बाद मोदी तिरुवनंतपुरम जिले के कट्टक्कडा जाएंगे। कट्टक्कडा में, मोदी अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्रों से NDA के बैनर तले चुनाव लड़ रहे दो केंद्रीय मंत्रियों वी मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार करेंगे। शाम पांच बजे के करीब मोदी तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

केरल में पीएम मोदी का यह छठा दौरा
केरल में पीएम मोदी का यह छठा दौरा है। वे आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे जब उन्होंने पलक्कड़ में रोड शो किया था। वहीं 15 मार्च को पीएम ने पथानामथिट्टा में रैली की थी। इससे पहले मोदी ने जनवरी में दो बार और फरवरी में एक बार राज्य का दौरा किया था।

14 अप्रैल: पीएम ने कर्नाटक के मैसूरू में रैली की, मंगलुरु में रोड शो

पीएम मोदी ने रविवार (14 अप्रैल) को कर्नाटक का दौरा किया। उन्होंने मैसुरु में जनसभा में कहा कि इंडी अलायंस के लोग सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू धर्म की शक्ति का विनाश करना चाहते हैं, लेकिन जब तक मोदी है, जब तक मोदी के साथ आपका आशीर्वाद है, ये नफरती ताकतें कभी भी सफल नहीं होंगी। 2024 का लोकसभा चुनाव अगले 5 साल नहीं, बल्कि 2047 के विकसित भारत का भविष्य तय करेगा। पूरी खबर पढ़ें...

19 मार्च: तमिलनाडु में पीएम का INDI गठबंधन पर निशाना, केरल में रोड शो निकाला

​​​​​​19 मार्च को पीएम ने पहले केरल के पलक्कड़ में रोड शो किया था। इसके बाद तमिलनाडु के सेलम में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए 17 मार्च की INDI अलायंस की रैली का जवाब दिया था। उन्होंने कहा- I.N.D.I.A वाले हिंदू धर्म का बार-बार अपमान करते हैं। हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, DMK और कांग्रेस इस शक्ति का विनाश करना चाहते हैं। 

18 मार्च: मोदी ने तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा किया, रोड शो भी निकाला

पीएम मोदी ने 18 मार्च को तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा किया था। तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा को संबोधित किया। वहीं कर्नाटक के शिवमोगा में कहा- कई राजनीतिक जानकार कहते रहे हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है। लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है। दिन के अंत में पीएम ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में चार किमी लंबा रोड शो निकाला। 

17 मार्च- आंध्र में मोदी बोले: कांग्रेस गठबंधन को इस्तेमाल करके फेंक देती है, इसीलिए INDI गठबंधन बना

आंध्र प्रदेश के पलनाडु में 17 मार्च को NDA की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा- NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में INDI गठबंधन बनाना हो, लेकिन इनकी सोच वही है। 

16 मार्च- तेलंगाना में PM बोले: लोग BRS के खिलाफ गुस्से से भरे, जनता फिर से मोदी को लाएंगे

लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च को तेलंगाना के नगरकुर्नूल में रैली की। पीएम ने यहां लोगों से कहा कि तेलंगाना के लोग BRS के खिलाफ गुस्से से भरे हुए हैं। लोगों ने मोदी को फिर से लाने का फैसला सुना दिया है

15 मार्च- तमिलनाडु में PM बोले: BJP का प्रदर्शन I.N.D.I. गठबंधन का घमंड तोड़ देगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मार्च को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी जनसभा की। PM ने कहा- आज कन्याकुमारी से देश के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है, ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है। तमिलनाडु में भाजपा का प्रदर्शन इस बार DMK और कांग्रेस के INDI गठबंधन का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…