सच साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी! 5,000 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

Updated on 19-06-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हाल में हुए आम चुनावों के दौरान कहा था कि चार जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार सभी पुराने रेकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिखर पर पहुंच जाएगा। हालांकि चार जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी और इस पर विपक्षी दल सवाल भी उठा रहे हैं। लेकिन मोदी की चुनाव नतीजों के बाद तेजी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से बीएसई सेंसेक्स में 5,222 अंक की तेजी आई है। पिछले 9 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ऑल-टाइम हाई को छुआ है। इससे बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 42.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 437.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।

चार जून को निफ्टी में छह फीसदी गिरावट आई थी। लेकिन शेयर मार्केट में उसके बाद आई तेजी ने बाजार के जानकारों को भी चौंका दिया है। कई एनालिस्ट्स ने भविष्यवाणी की थी कि आम चुनावों में खंडित जनादेश के कारण बाजार में 10% तक की गिरावट आ सकती है। चुनाव नतीजों ने सबको चौंकाया था लेकिन बाजार की तेजी भी कम चौंकाने वाली नहीं है। सैमको सिक्योरिटीज के मार्केट पर्सपेक्टिव्स एंड रिसर्च के प्रमुख अपूर्व शेठ ने कहा, 'बाजार को यह महसूस हो गया है कि यह गठबंधन सरकार पहले की सरकारों से अलग होगी। पहले के गठबंधनों को कमजोर माना जाता था, क्योंकि उनमें सबसे बड़ी पार्टी साधारण बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी दूर रहती थी। इसलिए वह गठबंधन में शामिल दलों पर बहुत अधिक निर्भर रहती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एनडीए ने पहले ही 10 निर्दलीयों को अपने साथ जोड़ लिया है और अब उसका आंकड़ा 300 के पार हो चुका है।'

निवेशकों का भरोसा

एनडीए सरकार का नेतृत्व करते हुए पीएम मोदी ने दिखाया है कि उनकी पार्टी तय एजेंडे के साथ आगे बढ़ेगी। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है कि सरकार बाजार अनुकूल नीतियों को आगे बढ़ाएगी। धनवेस्टर की संस्थापक अनुष्का सोहम बटवाल का कहना है कि बाजार का ध्यान अब सरकार की बुनियादी बातों और प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्रित हो गया है। चुनाव की अनिश्चितता दूर हो गई है और किफायती आवास के लिए पैकेज की मंजूरी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की वापसी से पता चलता है कि सुधार फिर से गति पकड़ेंगे। इसके अलावा, इतिहास बताता है कि गठबंधन सरकारों के कार्यकाल के दौरान बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चूंकि देश की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है, इनकम मजबूत बनी रह सकती है। साथ ही नीतिगत पहल और सुधार जारी रह सकते हैं। इसलिए इनसाइडर्स को कोई जोखिम नहीं दिखता है।

मोदी और शाह की भविष्यवाणी

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चुनाव के बाद बाजार नई ऊंचाई हासिल करेगा। उन्होंने दावा किया कि 4 जून के नतीजों के बाद सेंसेक्स ऐसा झूमेगा कि शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने भी निवेशकों से कहा था कि वे 4 जून से पहले खरीदारी कर लें और बाजार में तेजी आएगी। लेकिन चुनावों के बाद उनके बयान राजनीतिक मुद्दा बन गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शेयर बाजार में 4 जून को आई गिरावट का हवाला देते हुए कहा कि इससे निवेशकों ने 31 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए थे। कांग्रेस ने कहा कि तीन जून को मार्केट ऊपर गया और चार जून को गिर गया। पार्टी ने बाजार में आए भारी उतार-चढ़ाव की जांच जेपीसी से कराने की मांग की है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…