PM मोदी वेल्लोर में बोले-DMK के पास भ्रष्टाचार का कॉपीराइट

Updated on 10-04-2024 12:28 PM

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री आज (10 अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर हैं। मोदी ने वेल्लोर में जनसभा के दौरान कहा- DMK के पास करप्शन का कॉपीराइट है। पूरी फैमिली मिलकर तमिलनाडु को लूटने का काम कर रही है। पार्टी एक फैमिली की कंपनी बन गई है। इन्होंने एंटी-तमिल कल्चर को भी बढ़ावा दिया है।

मोदी ने कहा कि DMK तमिलनाडु को पुरानी सोच में फंसा कर रखना चाहती है। DMK की फैमिली पॉलिटिक्स की वजह से यहां के यूथ को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। इस पार्टी में आगे बढ़ने के लिए 3 क्राइटेरिया है। पहला- फैमिली पॉलिटिक्स, दूसरा- करप्शन और तीसरा एंटी तमिल कल्चर।

वेल्लोर के बाद प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में दोपहर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे महाराष्ट्र के नागपुर के रामटेक भी जाएंगे। यहां पर शाम 6 बजे उनकी रैली होगी।

मोदी की स्पीच की 3 मुख्य बातें...

1. 2014 के पहले भारत की इकोनॉमी बहुत खराब थी
2014 के पहले भारत को हमारी इकॉनॉमी बहुत कमजोर थी। देश में केवल स्कैम की खबरें आती थीं। भारत के बारे में बहुत बुरा कहा जाता था। भारत की इकोनॉमी कभी भी फेल हो सकती थी, लेकिन अब वही भारत दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इसमें तमिलनाडु की बड़ी भूमिका रही है।

2. NDA सरकार ने तमिलनाडु के लोगों के लिए विकास किया
NDA सरकार वेल्लोर के लोगों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। वेल्लोर का एयरपोर्ट जल्द ही पूरा हो जाएगा। इससे वेल्लोर एयर कन्कटेविटी के मैप में आजाएगा। 2014 के बाद से यहां रेलवे का भी विकास हुआ है। स्टेशनों की संख्या के साथ रेलों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

3. पूरे राज्य में लूट का खेल चल रहा है
अभी खुलासा हुआ है सैंड स्मगलर्स ने 2 साल में राज्य का 4600 करोड़ रुपए का लॉस किया है। पूरे राज्य में लूट का खेल चल रहा है। हम केंद्र सरकार से राज्य के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए भेजते हैं। ये पैसा DMK के करप्शन के भेंट चढ़ जाता है।

DMK ने राज्य के भविष्य और छोटे बच्चों को नहीं छोड़ा। स्कूल में भी ड्रग्स कारोबारी हैं। NCB ने जिस ड्रग लॉर्ड को गिरफ्तार किया है। उसके संबंध स्टालिन फैमिली से है। इन चुनाव में तमिलनाडु की जनता DMK के पापों का हिसाब करेगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…