पीएम मोदी दबाव में आने वालों में से नहीं... भारत आने से पहले पुतिन का बड़ा बयान, अमेरिका पर निशाना

Updated on 04-12-2025 05:54 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में आने वालों में से नहीं है। उनका यह बयान भारत दौरे से ठीक पहले आया है। पुतिन आज भारत पहुंचने वाले हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्र में बड़े समझौते होने की भी उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस समझौते से अमेरिका को मिर्ची लग सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर भारी टैरिफ लगाया हुआ है।

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ


इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में पुतिन से पूछा गया कि क्या अमेरिका टैरिफ लगाकर भारत पर दबाव डाल रहा है। पुतिन ने इसी के जवाब में पीएम मोदी की तारीफ की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत का मजबूत रुख देखा है और देश अपनी लीडरशिप पर गर्व कर सकता है। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस और भारत के लिए बीच 90 प्रतिशत से ज्यादा द्विपक्षीय ट्रांज़ैक्शन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।

भारत के तेज विकास को सराहा


पुतिन ने भारत और रूस दोनों देशों के बीच संबंधों के “अनोखे” इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने आजादी के बाद से भारत की तरक्की की भी तारीफ की, और कहा कि सिर्फ 77 सालों में, जो कि काफी कम समय है, देश ने शानदार तरक्की हासिल की है। उन्होंने कहा, “भारत एक महान देश है जिसकी इकॉनमी तेजी से बढ़ रही है और 7.7 परसेंट की दर से बढ़ रही है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक उपलब्धि है, और भारतीय राष्ट्र इस पर गर्व कर सकता है। हमेशा ऐसे आलोचक होंगे जो कहेंगे कि चीजें बेहतर की जा सकती थीं, लेकिन नतीजे खुद बोलते हैं।”
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…