विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना थीम पर राजेन्द्र पार्क चौक में फोटो प्रदर्शनी

Updated on 18-09-2024 03:24 PM

दुर्ग । जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना थीम पर दुर्ग नगर के राजेन्द्र पार्क चौक में एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई गई। फोटो प्रदर्शनी में बचपन, पाठशाला, माँ से मिला संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज, हिमालय की गोद में, पावरफुल सीएम, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, मोदी 3.0, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, 24 घंण्टे भी कम है बंदे में इतना दम है, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, संकटमोचक बने मोदी, जल शक्ति से जलक्रांति, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, संविधान के अग्रदूत सहित विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग की पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का भी निःशुल्क वितरण प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों को किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, मीडिया प्रतिनिधियों, राहगीरों एवं नगरवासियों ने किया। उन्हांेने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित संग्रहित घटनाक्रमों के छायाचित्र प्रदर्शनी को काफी सराहा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…