टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड घोषित:इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर की वापसी, बाबर करेंगे कप्तानी

Updated on 25-05-2024 12:37 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम करेंगे।

स्क्वॉड के 15 खिलाड़ियों में से, अबरार अहमद, आजम खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, सईम अयूब और उस्मान खान के लिए यह पहला वर्ल्ड कप होगा। जबकि मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की वापसी हुई है। दोनों आखिरी बार 2016 और 2021 के वर्ल्ड कप में में दिखाई दिए थे।

हारिस रऊफ पूरी तरह फिट- PCB
PCB ने जारी रिलीज में कहा, यह बेहद प्रतिभाशाली और संतुलित टीम है जिसमें युथ और अनुभव का मिक्स है। ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से एक साथ खेल रहे हैं और वर्ल्ड कप के लिए तैयार दिख रहे हैं।

PCB ने आगे कहा, हारिस रऊफ पूरी तरह से फिट हैं और नेट्स पर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अच्छा होता अगर उसे हेडिंग्ले में मैच खेलने का मौका मिलता, लेकिन हमें विश्वास है कि वह आगामी मैचों में वे खेलेंगे, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप में अन्य स्ट्राइक बॉलर्स के साथ उसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। तीन महीने पहले कंधे में चोट के कारण रऊफ चोटिल हो गए थे।

पाकिस्तान एक बार कप जीता
साल 2007 में साउथ अफ्रीका में पहले वर्ल्ड कप के फाइनल खेलने के बाद से पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे प्रभावशाली टीमों में से एक रही है। टीम ने यूनिस खान की कप्तानी में 2009 का वर्ल्ड जीता और दो बार शोएब मलिक (2007) और बाबर आजम (2022) के नेतृत्व में फाइनल में पहुंचा। 2010, 2012 और 2021 में टीम ने नॉकआउट में जगह बनाई थी।

पाकिस्तान का 15 सदस्यीय स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, फखर जमान, उस्मान खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।

भारत और पाकिस्तान के सभी लीग मैच अमेरिका में होंगे
टी-20 वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी हैं। भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे। भारत के दो मुकाबलों के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। इनमें भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा भारत-कनाडा मुकाबला भी शामिल है।

भारत के शुरुआती 3 मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। चौथा मैच फ्लोरिडा में होगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…