राफेल, S-400 पर भारी पड़े पाकिस्‍तानी हथियार, मुनीर ने JF-17 बेचने के लिए मुस्लिम देश से बोला झूठ

Updated on 23-12-2025 12:57 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ और सीडीएफ असीम मुनीर ने एक फिर भारत के साथ मई में हुए संघर्ष पर बड़ा दावा किया है। लीबिया के सैन्य अफसरों के सामने मुनीर ने कहा है कि मई में भारत के साथ चार दिन के संघर्ष पाकिस्तानी सैन्य तकनीक ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मुनीर ने भारत के आधुनिक जेट और एयर डिफेंस पर पाकिस्तानी हथियारों की बढ़त का दावा लीबिया के सामने किया। दरअसल पाकिस्तान-लीबिया के बीच हथियार डील पर बात चल रही है। ऐसे में मुनीर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बढ़त का दावा करते हुए लीबियाई सरकार और सैन्य अफसरों को लुभाने में लगे हैं।

लीबिया प्रतिनिधिमंडल के साथ एक हालिया बैठक में असीम मुनीर ने कहा, 'मई में भारत के साथ लड़ाई में इस्तेमाल की गई 90 फीसदी सैन्य तकनीक पाकिस्तान की थी। इस तकनीक की मदद से पाकिस्तान एयर फोर्स ने भारत के खिलाफ बढ़त बनाई और राफेल, एसयू-30, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों के लिए मुश्किल पैदा दी। भारत को रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी भेदने का दावा मुनीर ने किया।'

चीनी तकनीक को बताया अपना

लीबिया को जेएफ-17 लड़ाकू विमान बेचने के लिए हाल ही में असीम मुनीर वहां गए थे। मुनीर लीबिया में दावा कर रहे हैं कि ये विमान पाकिस्तान ने स्वदेशी स्तर पर बनाए हैं। हालांकि सच्चाई यह है कि इस विमान को पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया है। चीन की मदद से बने 4.5 पीढ़ी के JF-17 की 150 से ज्यादा यूनिट फिलहाल पाक एयरफोर्स की सेवा में है।असीम मुनीर ने विमान बेचने के लिए 'मुस्लिम वर्ल्ड की एकजुटता' का कार्ड भी खेला है। पूर्वी लीबिया सरकार के अधिकारियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के टॉप मिलिट्री अधिकारी आसिफ मुनीर ने कहा कि पिछले 20 सालों में, 7-8 शानदार मुस्लिम देश तबाह हो गए हैं। ऐसे में जरूरी है मुस्लिम देशों में एकजुटता हो और वह पाकिस्तान से हथियार खरीदे।

भारत से लड़ाई में अल्लाह की मदद: मुनीर

पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इससे पहले इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि मई में भारत के साथ लड़ाई के दौरान अल्लाह ने उनकी फौज की मदद की। मुनीर ने दावा किया है मई में भारत से सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान को आसमानी मदद थी। हमें ये महसूस हुआ कि कोई है, जो हमारे साथ है।

लीबिया पाकिस्तान के हथियार सौदे में भी असीम मुनीर ने भारत से संघर्ष का जिक्र किया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पिछले हफ्ते लीबिया के बेंगाजी शहर गए थे। वहां एलएनए के डेप्युटी कमांडर इन -चीफ सद्दाम खलीफा हफ्तार के साथ मुलाकात में आर्म्स डील पर बात हुई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…