भारत से घबरा रहे पाकिस्तानी 'बयान बहादुर' मोहसिन नकवी, आईसीसी मीटिंग से गायब रहने के लिए ढूंढा ऐसा बहाना

Updated on 05-11-2025 01:47 PM
दुबई: एशिया कप जीतने के बावजदू एक महीने से भारत को ट्रॉफी नहीं दे रहे एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी अब घबरा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी चेयरमैन मोहसिन नकवी को इस मामले में BCCI कई बार चेतावनी दे चुका है। अब दुबई में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की बैठक में यह मुद्दा भारतीय बोर्ड की तरफ से उठाया जाएगा, जहां नकवी पर ICC की गाज गिरनी तय मानी जा रही है। इसके चलते नकवी आईसीसी बैठक से बचने की जुगत भिड़ा रहे हैं। पाकिस्तान में रहकर लगातार बीसीसीआई और टीम इंडिया के खिलाफ बयान दे रहे नकवी ने अब एक नया एस्केप प्लान तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी आईसीसी एक्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग से गायब रहे हैं। इसके लिए नकवी ने घरेलू राजनीतिक मुद्दों में व्यस्त होने का बहाना बनाया है। यह तय नहीं है कि बीसीसीआई इसके खिलाफ क्या कदम उठाने जा रहा है, लेकिन इतना तय है कि आईसीसी मीटिंग में यह बड़ा मुद्दा बनने वाला है।

हैंडशेक विवाद के कारण नहीं दी थी ट्रॉफी

एशिया कप के दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ हाथ नहीं मिलाया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कह दिया था कि फाइनल जीतने पर टीम इंडिया नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी। 28 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराया था। इसके बाद टी प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के दौरान नकवी बहुत देर तक स्टेज पर खड़े रहे थे, लेकिन टीम इंडिया नहीं आई थी। इससे नाराज होकर नकवी ट्रॉफी को अपने साथ ही वापस ले गए थे। तब से नकवी ने ट्रॉफी विजेता टीम यानी भारत को नहीं भेजी है। नकवी इस जिद पर अड़े हुए हैं कि भारतीय कप्तान को दुबई आकर उनके हाथों से ही ट्रॉफी लेनी होगी। तब से यह ट्रॉफी दुबई में एसीसी हेडक्वार्टर में ही ताले में रखी हुई है। बीसीसीआई ने यह मुद्दा आईसीसी मीटिंग में उठाने की चेतावनी नकवी को दी थी। माना जा रहा है कि बीसीसीआई नकवी को एसीसी चेयरमैन के पद से हटवाने की कोशिश आईसीसी मीटिंग में कर सकता है।

पीसीबी ने नहीं बताया है नकवी के नहीं आने का पक्का कारण

आईसीसी एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग मंगलवार को दुबई में आईसीसी हेडक्वार्टर में शुरू हो गई है, जो चार दिन चलेगी। भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी इस मीटिंग से गायब रहेंगे, लेकिन पीसीबी ने नकवी के मीटिंग में नहीं आने का 'घरेलू राजनीतिक मुद्दा' कौन सा है, ये पक्का नहीं बताया है। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। उन्होंने एसीसी चेयरमैन और पीसीबी अध्यक्ष होने के बावजूद तब से आईसीसी की कोई मीटिंग अटेंड नहीं की है, जब से बीसीसीआई सचिव जय शाह पिछले साल आईसीसी चेयरमैन चुने गए हैं।

नकवी की जगह मीटिंग में आएगा ये अधिकारी

रिपोर्ट में बताया गया है कि पीसीबी की तरफ से आईसीसी मीटिंग में नकवी की जगह उसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर सईद शामिल होंगे। सुमैर मीटिंग में 7 नवंबर को पहुंचेंगे। हालांकि कुछ सूत्रों ने यह भी संकेत दिए हैं कि नकवी बोर्ड मीटिंग में रिमोट तरीके से शामिल हो सकते हैं।

बीसीसीआई लगातार दे रहा है चेतावनी

बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी को लेकर लगातार नकवी को चेतावनी दे रहा है। पिछले सोमवार को भी बोर्ड सचिव देवाजीत सैकिया ने एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिलने पर इस मुद्दे को आईसीसी मीटिंग में उठाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि 10 दिन पहले हमने एसीसी चेयरपर्सन को पत्र लिखकर ट्रॉफी जल्द से जल्द बीसीसीआई को सौंपने का आग्रह किया था। हालांकि आज (3 नवंबर) तक हमें ट्रॉफी नहीं मिली है। हम एक और दिन इंतजार कर रहे हैं। यदि हमे 3 नवंबर को आईसीसी हेडक्वार्टर में मीटिंग शुरू होने तक ट्रॉफी नहीं मिली तो हम इस मुद्दे को वहां उठाएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि न्याय होगा और भारत को जल्द से जल्द ट्रॉफी मिलेगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
 09 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टी20 टीम को नए आयामों तक पहुंचाया है। टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…