पाकिस्तानी सेना ने दिया तालिबान को धोखा, शांतिवार्ता के बीच अफगानिस्तान पर भीषण गोलीबारी, खतरे में युद्धविराम

Updated on 07-11-2025 12:27 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना और अफगान तालिबान के बीच गुरुवार को सीमा पर एक बार फिर भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। यह गोलीबारी ऐसे समय में शुरू हुई है, जब दोनों पक्ष गुरुवार को झड़पों को रोकने के लिए तीसरे दौर की शांति वार्ता के लिए इस्तांबुल में मिले हैं। इस गोलीबारी ने एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है और पिछले महीने हुए युद्धविराम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

अफगान मीडिया ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में सीमा के पार फायरिंग की और फिर मोर्टार से गोले दागे। AFP ने एक अस्पताल अधिकारी के हवाले से बताया कि 5 लोगों की मौत हुई है। पीड़ितों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

तालिबान ने नहीं की जवाबी कार्रवाई

अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने पाकिस्तानी सेना के हमले की पुष्टि की है और साथ ही कहा है कि अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई नहीं की है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स कहा, पाकिस्तानी पक्ष के साथ तीसरे दौर की बातचीत इस्तांबुल में शुरू हो चुकी है, लेकिन दुर्भाग्यवश आज दोपहर (गुरुवार) को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर स्पिन बोल्डक पर गोलीबारी शुरू कर दी।

झड़प पर आया पाकिस्तान का बयान

मुजाहिद ने आगे लिखा, 'इस्लामिक अमीरात (तालिबान) की सेनाओं ने वार्ता दल के प्रति सम्मान और नागरिकों की मौतों को रोकने के लिए अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है।' वहीं, पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज करते हुए अफगान बलों को शुरुआती हमले का जिम्मेदार बताया। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, हम अफगान पक्ष से फैलाए गए दावों का पुरजोर खंडन करते हैं। अफगान पक्ष की ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका हमारे सुरक्षा बलों ने तुरंत और जिम्मेदारी से जवाब दिया।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्धविराम पर खतरा

ताजा झड़प ऐसे समय में हुई है जब दोनों पड़ोसी एक दूसरे पर युद्धविराम समझौते को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कतर और तुर्की की मध्यस्थता में हुई बातचीत में दोनों पक्ष 19 अक्टूबर को युद्धविराम पर सहमत हुए थे। लेकिन गुरुवार को हमले ने इस पर संकट खड़ा कर दिया है। इस बीच अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका के पूर्व विशेष प्रतिनिधि जल्मे खलीलजाद ने पाकिस्तानी हमले को युद्धविराम का उल्लंघन बताया और इस्लामाबाद से मामले को स्पष्ट करने की मांग की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…