भारत के बिना नया SAARC बनाने में लगे पाकिस्तान को बड़ी सफलता, बांग्‍लादेश का मिला साथ, यूनुस के करीबी ने दिया सिग्नल

Updated on 11-12-2025 01:47 PM
ढाका: पाकिस्तान की दक्षिण एशिया में भारत के बगैर एक मजबूत मोर्चा बनाने की कोशिश को बड़ा समर्थन मिला है। बांग्लादेश की ओर से संकेत दिया गया है कि वह इस गुट में शामिल होने के लिए तैयार है। एक शीर्ष बांग्लादेशी अधिकारी ने कहा है कि ढाका को पाकिस्तान के साथ ऐसे किसी ब्लॉक का हिस्सा बनने में कोई दिक्कत नहीं है, जिसमें भारत शामिल ना हो।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के विदेश सलाहकार (विदेश मंत्री) तौहीद हुसैन ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय गुट बनाया जा सकता है, जिसमें भारत शामिल नहीं होगा। उनके कमेंट को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को जवाब की तरह देखा जा रहा है। डार ने बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय पहल पर जोर दिया है।

हमारे लिए यह संभव

पाकिस्तान और चीन के साथ गुट में शामिल होने पर एमडी तौहीद हुसैन ने कहा, 'बांग्लादेश के लिए यह रणनीतिक रूप से संभव है लेकिन यह नेपाल या भूटान के लिए मुमकिन नहीं है कि वे भारत को छोड़कर पाकिस्तान के साथ एक समूह बनाएं।' हुसैन ने कहा कि डार ने जो कहा है, किसी बिंदु पर उसमें जरूर प्रगति देखी जा सकती है।पाकिस्तान और भारत के संबंधों में हालिया महीनों में बेहतरी आई है। वहीं दिल्ली से ढाका के रिश्ते तेजी से खराब हुए हैं। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान की ढाका में दखल बढ़ गई है। ऐसे में पाकिस्तान चाहता है कि चीन और बांग्लादेश को साथ लेकर क्षेत्र में भारत के बगैर एक मजबूत मोर्चा बनाया जाए। यह भारत की क्षेत्रीय अहमियत घटाने की कोशिश के तहत है।

पाकिस्तान की मंशा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम इशाक डार ने हाल ही में कहा है कि बांग्लादेश, चीन और उनके देश के बीच त्रिपक्षीय पहल शुरू हुई है। इस पहल को दूसरे क्षेत्रीय देशों और उससे भी आगे बढ़ाया जा सकता है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) भारत-पाकिस्तान के तनाव के चलते निष्क्रिय है। ऐसे में इस्लामाबाद ऐसा गुट चाहता है, जिसमें भारत ना हो।
इस साल जून में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के राजनयिकों ने क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता करते हुए ब्लॉक बनाने की कोशिश शुरू की थी। पाकिस्तान अब इस पर आगे बढ़ते हुए सार्क जैसा गुट बनाने की कोशिश में लग गया है। हालांकि दक्षिण एशिया के ज्यादातर देशों को भारत के बिना किसी नए क्षेत्रीय समूह में शामिल करने के लिए मनाना बड़ी चुनौती है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…