पाकिस्‍तान का शाहीन मिसाइलों का टेस्‍ट, भारत ने हर महीने किया 3 युद्धाभ्‍यास, अब दिल्ली ब्‍लॉस्‍ट, दक्षिण एशिया में फिर छिड़ेगी जंग?

Updated on 11-11-2025 01:38 PM
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: फिलहाल इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि लाल किले के सामने कार में हुआ बम धमाका आतंकी हमला हो सकता है। हालांकि अभी जांच जारी है और किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता और आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन सवाल ये है कि अगर आतंकी हमले की पुष्टि हो जाती है तो क्या भारत, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित कर रखा है, उसे फिर से शुरू करेगा। 10 मई को हुए अचानक संघर्ष विराम के बाद से ही भारत और पाकिस्तान अगले युद्ध की तैयारी में लग चुके हैं। इसीलिए दिल्ली बम धमाके के बाद पाकिस्तान अलर्ट पर है और उसे डर सता रहा है कि भारत अगला हमला शुरू कर सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर शुरू होगा या नहीं, इसे जानने के लिए किसी सूत्र की तरफ मुंह ताकने की जरूरत नहीं है, बल्कि पिछले पांच महीने के टाइमलाइन पर बस एक नजर मारने भर की देर है। भारतीय सेना ने 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के स्थगित होने के बाद से नॉनस्टॉप युद्धाभ्यास किए हैं। थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जिस दिन कोई हथियार परीक्षण, कोई मिसाइल टेस्ट या युद्ध को लेकर कोई नया अभ्यास ना किया हो। जबकि इस दौरान पाकिस्तान में नये आतंकी शिविरों का बनना फिर शुरू हो चुका है और ऐसी रिपोर्ट है कि चीन ने पाकिस्तान को नये एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई की है, जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया था।
भारत की तीनों सेनाओं का नॉनस्टॉप मिलिट्री ड्रिल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सेनाएं रुकने या दो पल ठहरकर सांस लेने के बजाय काफी आक्रामकता के साथ सैन्य अभियान चला रही है। पिछले 6 महीने में भारत ने करीब 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सैन्य अभ्यास किए हैं, यानी हर महीने 3 और हर 10 दिन में भारत ने एक युद्धाभ्यास किया है। इस दौरान भारतीय सेना ने अमेरिका के साथ 'टाइगर क्लॉ', मंगोलिया के साथ 'नोमैडिक एलीफैंट', प्रांस के साथ 'ऑपरेशन शक्ति', श्रीलंका के साथ 'मित्र शक्ति', मिस्र के साथ 'ब्राइट स्टार-2025' जैसे युद्धाभ्यास किए हैं और इस दौरान भारत ने अपने सबसे एडवांस हथियारों और विमानों का प्रदर्शन किया है, जिनमें राफेल फाइटर जेट और Su-30MKI शामिल रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…