सरबजीत कौर को भारत भेजने पर पलटी पाकिस्तान सरकार! मेडिकल के बाद रोका परमिट, जानें कहां रखा है

Updated on 10-01-2026 12:34 PM
इस्लामाबाद: भारतीय नागरिक सरबजीत कौर को वापस भेजने पर पाकिस्तानी सरकार का रुख साफ नहीं हो पा रहा है। पाकिस्तान सरकार की ओर से सरबजीत की वीजा अवधि खत्म होने की बात कहते हुए वाघा बॉर्डर के रास्ते उन्हें भारत भेजने के संकेत दिए गए थे। अब कहा गया है कि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सरबजीत को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजने पर फैसला नहीं लिया है। इससे सरबजीत के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है।

सरबजीत कौर बीते साल नवंबर में सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। पाकिस्तान जाने के बाद वह अपने जत्थे से अलग होते हुए गायब हो गईं। बाद में उनके एक पाकिस्तानी शख्स से शादी करने और इस्लाम धर्म कबूल करते हुए अपना नाम नूर फातिमा रख लेने की बात सामने आई। फिलहाल लाहौर हाईकोर्ट में उनको भारत डिपोर्ट करने का केस चल रहा है।


सरबजीत पूरी तरह फिट

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सरबजीत का दारुल अमन लाहौर में मेडिकल चेकअप हुआ और उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। बताया गया कि फिट होने की स्थिति में उनको भारत भेजा जाना था। पाकिस्तानी अफसरों को वाघा बॉर्डर पर उनको भारतीय अफसरों को सौंपना था लेकिन गृह मंत्रालय ने इसके लिए जरूरी अनुमति या एग्जिट परमिट जारी नहीं किया है।
एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने कहा कि कानून के तहत कुछ खास परिस्थितियों में एक विशेष यात्रा परमिट के जरिए वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजा जा सकता है। ऐसी अनुमति का इस्तेमाल आमतौर पर वीजा एक्सटेंशन या संबंधित मामलों में विकल्प के तौर पर किया जाता है। सरबजीत के मामले में अभी तक ऐसी कोई अनुमति जारी नहीं की गई है।

सरबजीत फिलहाल लाहौर में

भारत भेजने का परमिट ना होने के कारण सरबजीत कौर को लाहौर के दारुल अमन में रखा गया है। पंजाब सरकार ने इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड और धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अनुरोध पर उन्हें शेल्टर होम में ट्रांसफर किया गया। जब तक गृह मंत्रालय जरूरी यात्रा अनुमति जारी नहीं कर देता, तब तक वह पुलिस सुरक्षा में वहीं रहेंगी।
पाकिस्तान के एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत का स्वास्थ्य ठीक है और उम्मीद है कि यात्रा परमिट जारी होने के बाद उन्हें अगले हफ्ते भारत भेज दिया जाएगा। उन्होंने सरबजीत कौर के पाकिस्तान में शरण मांगने की खबरों को भी निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब पूरी तरह से गृह मंत्रालय की मंजूरी पर टिका है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…