यूक्रेनी नौसेना की राह पर पाकिस्तान, अंडरवाटर ड्रोन की फौज बनाई, अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को खतरा

Updated on 14-11-2025 12:42 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी नौसेना इन दिनों तेजी से खुद को अपग्रेड कर रही है। इस अपग्रेडेशन में पाकिस्तान के स्थानीय रक्षा उद्योगों के अलावा चीन और तुर्की से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसका नमूना हाल में ही पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एक्सपो और सम्मेलन (PIMEC 2025) में देखने को मिला। इस एक्सपो में पाकिस्तानी डिफेंस कंपनियों ने अनमैंड एरियल सिस्टम (UAS), अनमैंड सरफेस व्हीकल (USV) और ऑटोनोमस अंडरवाटर व्हीकल (AUV) के डिजाइन प्रदर्शित किए, जिन्हें वे वर्तमान में विकसित कर रहे हैं। यूक्रेन ने भी ऐसे ही अंडरवाटर और सरफेस ड्रोन की मदद से रूसी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस कारण भविष्य में अरब सागर में भारत की भी टेंशन बढ़ सकती है।

पाकिस्तान ने कौन-कौन से समुद्री ड्रोन पेश किए


इनमें स्टिंग्रे टेक्नोलॉजीज USV, साथ ही बियॉन्ड कॉन्सेप्ट "मुहासिर" USV और "इसरार" AUV शामिल थे। हालांकि इनकी मार्केटिंग निजी कंपनियां कर रही हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ये सभी प्लेटफॉर्म पाकिस्तान के राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक आयोग (NESCOM) की किसी एक संस्था में विकसित किए जा रहे हैं। NESCOM पाकिस्तान की सरकारी स्वामित्व वाली रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन संस्था है, जो पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के लिए हथियार और दूसरे उपकरणों को विकसित करती है।

खुद को अपग्रेड कर रही पाकिस्तानी नौसेना


NESCOM के सेल्स और मार्केटिंग डिवीजन ग्लोबल इंडस्ट्रियल एंड डिफेंस सॉल्यूशंस (GIDS) ने शाहपार III UAS के एक नेवल वेरिएंट का भी अनावरण किया। दिलचस्प बात यह है कि नेवल वेरिएंट के कॉन्सेप्ट वीडियो में एक नए डिजाइन वाले फ्रंट फ्यूजलेज के साथ-साथ कई विशेष उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें सोनोबॉय, एघराक लाइटवेट टॉरपीडो, एक सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR), और इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार खुफिया (ELINT/COMINT) सूट शामिल हैं।

मुहस्सिर यूएसवी की ताकत जानें


मुहास्सिर यूएसवी की कुल लंबाई 10 मीटर और विस्थापन 7.3 टन है। यह वाटरजेट प्रपल्शन के माध्यम से 40 समुद्री मील तक की गति और 30 समुद्री मील की क्रूज़ गति तक पहुंचने में सक्षम है। मुहस्सिर 400 समुद्री मील से अधिक की अनुमानित क्षमता प्रदान करता है। कुल मिलाकर, मुहस्सिर को एक खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जाता है जो एक बुनियादी हथियार (अर्थात, रिमोट-वेपन स्टेशन या आरडब्ल्यूएस के माध्यम से 12.7 मिमी स्वचालित बंदूक) से भी लैस है।

भारत की टेंशन बढ़ा सकता है मुहस्सिर यूएसवी


इसमें एक नेविगेशन/खोज रडार, एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ) बुर्ज, LiDAR, पैनोरमिक कैमरे, GNSS, INS, और ऑटोमेटिक पहचान प्रणाली (AIS), परिस्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करने में सक्षम है। वास्तव में, यह तैयारी दर्शाता है कि पाकिस्तानी नौसेना तेजी से खुद को अपग्रेड कर रही है। 400+ समुद्री मील की सीमा के साथ, मुहस्सिर को पाकिस्तानी बंदरगाहों से कहीं आगे तक संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया था। अगर इसे कराची, ओरमारा या ग्वादर स्थित पाकिस्तानी नौसेना के ठिकानों पर तैनात किया जा सकता है, जहां से ये भारत के कई नौसैनिक अड्डों तक गश्त लगा सकते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…