रोल्‍स रॉयस से लेकर हेलीकॉप्‍टर तक के मालिक, किसान का बेटा जिसने तोड़ीं गरीबी की बेड़‍ियां

Updated on 29-05-2024 02:57 PM
नई दिल्‍ली: रवि पिल्लई केरल के सबसे रईस व्यक्ति हैं। मिडिल ईस्‍ट में भारतीयों के बीच वह जाना-पहचाना नाम हैं। उनका जीवन संघर्ष, सफलता और उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा हुआ है। एक किसान के बेटे के रूप में जन्मे पिल्लई ने गरीबी में अपना बचपन बिताया। लेकिन, उन्होंने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ अपनी किस्मत बदलने का फैसला किया। पिल्लई ने RP Group की स्थापना की। यह अब कई अरब डॉलर का समूह है। उनका कारोबार होटल, स्‍टील, गैस से लेकर सीमेंट और शिपिंग मॉल तक फैला है। आइए, यहां उनके बारे में जानते हैं।

एयरबस एच145 हेलीकॉप्टर के मालिक

केरल के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले अरबपति रवि पिल्लई की कहानी बेहद दिलचस्प है। वह गरीबी से उठकर प्रमुख व्यवसायी बन गए। गरीब किसान के बेटे से लेकर आरपी ग्रुप के सफल संस्थापक तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। आरपी ग्रुप निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है। इसका रेवेन्‍यू 7.8 अरब डॉलर (64,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा) का है। पिछले कुछ सालों में पिल्‍लई ने अपने व्यवसाय को लग्जरी होटल, स्टील, गैस, तेल, सीमेंट और शॉपिंग मॉल तक बढ़ाया है। रवि पिल्लई 100 करोड़ रुपये के एयरबस एच145 हेलीकॉप्टर के मालिक होने वाले पहले भारतीय भी हैं।

सऊदी अरब में चमके सितारे

केरल के कोल्लम के एक छोटे से गांव से आने वाले रवि पिल्लई का जन्म किसान परिवार में हुआ था। रवि पिल्लई के पास कोच्चि विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री है। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कारोबार स्थापित करने की कोशिश करते समय कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। 1978 में वह सऊदी अरब चले गए और 150 कर्मचारियों वाली एक निर्माण कंपनी की स्थापना की। आज उनके कर्मचारियों की संख्या 70,000 से अधिक हो गई है।

कई होटलों के भी ओनर

रवि पिल्लई कई 5-सितारा होटल भी संचालित करते हैं। इनमें द रविज अष्टमुडी, द रविज कोवलम और द रविज कदावु शामिल हैं। उनके पोर्टफोलियो में दुनिया भर में कई आवास शामिल हैं, जैसे कि पुणे के ट्रम्प टॉवर में एक लक्जरी कोंडो। उनके पास कई बैंकों और रियल एस्टेट उपक्रमों में हिस्सेदारी है। वह आरपी मॉल के साथ कोल्लम में 300 बिस्तरों वाले मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के मालिक हैं।

सुर्खियों में रही थी बेटी की शादी

आरपी ग्रुप मध्य पूर्व में भारतीय श्रमिकों के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। रव‍ि प‍िल्‍लई को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। 2008 में उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया। 2010 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म श्री से नवाजा गया। इसके अलावा उनके पास न्यूयॉर्क के एक्सेलसियर कॉलेज से डॉक्टरेट की डिग्री भी है। 2015 में उनकी बेटी की शादी सुर्खियों में रही थी। यह केरल में सबसे महंगी शादी थी। इसमें 55 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 42 देशों से 30 हजार मेहमानों ने इसमें शिरकत की थी। फिलहाल, रवि पिल्लई की नेटवर्थ करीब 25,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…