फेस्टिव सीजन में नहीं उछलेगा प्याज का दाम! जानिए सरकार कर रही है क्या काम

Updated on 24-05-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: पिछले वित्त वर्ष में प्याज के दाम में 30% से अधिक उछाल को देखते हुए सरकार सप्लाई की व्यवस्था बेहतर बनाने में जुट गई है। उत्पादन घटने के अनुमानों के बीच 5 लाख टन का बफर स्टॉक बनाने के लिए किसानों से खरीदारी हो रही है, उत्पादन की मुख्य जगहों से दूर के इलाकों में अधिक भंडारण केंद्र तैयार किए जा रहे हैं और रेडिएशन के जरिए पहले से अधिक प्याज स्टोर करने की योजना भी है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस बार कोशिश यह है कि उत्पादन वाले इलाकों से दूर के इलाकों में भी ज्यादा प्याज स्टोर किया जाए। इससे जरूरत के समय सप्लाई करने में आसानी होगी। ट्रांसपोर्टेशन में रेल नेटवर्क का उपयोग बढ़ाया जाएगा जिससे त्योहारों के सीजन में बढ़ी हुई मांग पूरी करने में ज्यादा समय न लगे और लासलगांव जैसी प्रमुख मंडी से बहुत दूर के इलाकों में कंस्यूमर के लिए भाव अधिक न उछले।
एक अधिकारी ने कहा कि इस बार किसानों से ऐसा प्याज लेने पर जोर है, जिसमें डंठल का कुछ हिस्सा भी बचा हो, क्योंकि इसे अधिक समय तक स्टोर किया जा सकता है। पिछले साल पायलट बेसिस पर महाराष्ट्र के लासलगांव में 1200 टन प्याज को रेडिएशन के बाद स्टोर किया गया था। इस बार करीब 5000 टन प्याज स्टोर किया जाएगा। प्याज को 3-4 महीने से अधिक स्टोर नहीं किया जा सकता। कोल्ड स्टोरेज के दौरान भी 25% तक लॉस होता है। रेडिएशन प्रोसेसिंग पर लॉस घटकर 10- 12% रह जाता है। रेडिएशन वाला रबी सीजन का प्याज करीब 7 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। रेडिएशन प्रोसेसिंग के नियम भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के साथ मिलकर तय किए गए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…