बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर इस कंपनी को मिलेंगे 76 लाख रुपये, जानिए क्या है मामला

Updated on 14-06-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आम लोग इसका शिकार बन रहे हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक मामले में फैसला सुनाते समय देश में साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। कोर्ट ने आरबीआई के जुलाई 2017 के एक सर्कुलर का हवाला देते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा को एक कंपनी को 76 लाख रुपये लौटाने का निर्देश दिया। कंपनी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था और तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दे दी थी। लेकिन बैंक उसे रिफंड करने से आनाकानी कर रहा था। मामला हाई कोर्ट में पहुंचा तो बैंक ने नियमों का हवाला देते हुए बैंक को रिफंड का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मामला इस बात का उदाहरण है कि किस तरह से निर्दोष लोग साइबर धोखाधड़ी का शिकार बन रहे हैं।

न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति एफ पी पूनीवाला की खंडपीठ ने कहा कि आरबीआई सर्कुलर और बैंक की नीति दोनों में कहा गया है कि यदि कोई ग्राहक तीन वर्किंग डे के भीतर फ्रॉड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की रिपोर्ट करता है, तो ग्राहक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले में जहां अनधिकृत लेनदेन तीसरे पक्ष के उल्लंघन के कारण होता है, जहां न तो बैंक की गलती है और न ही ग्राहक की, बल्कि खामी सिस्टम में कहीं और होती है और ग्राहक एक निश्चित समय सीमा के भीतर अनधिकृत लेनदेन के बारे में बैंक को सूचित करता है, तो ग्राहक रिफंड का हकदार है। हाई कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की देयता शून्य होगी क्योंकि तीन साइबर सेल रिपोर्टों में कहा गया है कि गलती न तो बैंक ऑफ बड़ौदा की है और न ही खाताधारकों की। ऐसे में याचिकाकर्ताओं रिफंड के हकदार हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…