धर्मेंद्र के चौथे पर हेमा मालिनी ने बेशुमार यादों में से चुनीं 8 तस्वीरें, दर्द में मरहम बनी बीते कल की झलकियां

Updated on 27-11-2025 01:53 PM
धर्मेंद्र के लिए पिछले चार दिनो से आंसू बहा रहीं हेमा मालिनी ने आखिरकार अपना कलेजा मजबूत करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पुरानी यादों से कुछ खूबसूरत पलों की झलकियां निकाल लाई हैं। जिसे उन्होंने हम सबके साथ भी शेयर किया है। हेमा ने पति के साथ बिताए उन जीवन भर की बेशुमार खूबसूरत पलों की झलकियों में से ये 8 तस्वीरें शेयर कर इन्हें यादगार पल कहा है। इन तस्वीरों में से कुछ में धर्मेंद्र के साथ हेमा बिल्कुल दुल्हन सी सजी-धजी नजर आ रही हैं और कुछ उनका पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है।

धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके चौथे पर एक तरफ जहां घरवाले एक तरफ प्रेयर मीट की तैयारी में जुटे हैं वहीं उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें अपनी यादों के सहारे श्रद्धांजलि दी है। पुरानी यादों में खोईं हेमा ने पति के साथ अपनी कई हंसती-मुस्कुराती कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस वक्त उन्हें और उनके फैन्स को भावुक कर रहा है।

धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को तस्वीरों में समेट रहीं हेमा

हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा है, 'बरसों से साथ रहा... हमेशा हमारे लिए मौजूद रहे... कुछ स्पेशल मोमेंट्स।

धर्मेंद्र के साथ खूबसूरत यादों की झलकियां

वहीं कुछ और तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा- यादगार पल। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र और हेमा के साथ उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल भी दिख रही हैं।

धर्मेंद्र के नाम हेमा मालिनी का लेटर

वहीं हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए दिल का दर्द बयां करने की एक कोशिश भी की है। अपने एक पोस्ट हेमा बता रही हैं कि वो इस वक्त पर्सनल लॉस से किस तरह गुजर रही हैं। उन्होंने लिखा है-
धरम जी,
मेरे लिए वो बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दोनों बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, फिलॉसफर, एक गाइड, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे जरूरी इंसान, सच कहूं तो, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे-बुरे वक्त में उन्होंने मेरा साथ दिया। अपने सहज और मिलनसार व्यवहार से उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था और हमेशा उन सभी में स्नेह और रुचि दिखाते रहे।

एक पब्लिक पर्सनैलिटी के तौर पर उनका टैलेंट, पॉप्युलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच उन्हें अलग दिखाती थी। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी और उनके अचीवमेंट्स हमेशा अमर रहेंगे।

मेरा पर्सनल लॉस बयां नहीं किया जा सकता और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह मेरे जीवन के बाकी हिस्सों में हमेशा मौजूद रहेगा। बरसों के साथ के बाद, मेरे पास कई खूबसूरत पलों को फिर से जीने के लिए असंख्य यादें बची हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…