क्या जनरल इंश्योरेंस में भी आएगी कंपनी
एलआईसी लाइफ इंश्योरेंस से अलग जब हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में संभावना तलाश रही है तो क्या कंपनी जनरल इंश्योरेंस में भी आएगी? यह सवाल आपके मन में भी उठ रहा होगा। यही सवाल जब मोहंती से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि LIC फायर और इंजीनियरिंग जैसे जनरल इंश्योरेंस में विशेषज्ञ नहीं है। लेकिन यह हेल्थ इंश्योरेंस कर सकती है। उन्होंने बताया कि इस पर आंतरिक तौर पर काम जारी है।
