निकोलस पूरन का रॉकेट थ्रो, पलक झपकते उड़ा दिए विकटे के परखच्चे, खून के आंसू रोया बल्लेबाज

Updated on 03-04-2024 01:57 PM
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 15वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया। आरसीबी के खिलाफ इस मैच में बैटिंग हो या बॉलिंग या फिर फील्डिंग हर क्षेत्र में लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खास तौर से फील्डिंग इतनी जबरदस्त रही कि आरसीबी के खेमे में भगदड़ का माहौल बन गया। ऐसा ही एक रॉकेट थ्रो निकोलस पूरन ने फेंका था जिसने पलक झपके ही विकेट के परखच्चे उड़ा दिए और बल्लेबाज जमीन पर लेट गया।
दरअसल निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे मयंक डागर ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल चुराने का प्रयास किया था। उनके साथ महिपाल लोमरोर बैटिंग कर रहे थे, लेकिन दोनों के बीच ऐसी कनफ्यूजन हुई कि डागर को वापस अपनी क्रीज की तरफ लौटना पड़ गया, लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी। निकोलस पूरन ने बैटिंग एंड पर ऐसा शानदार थ्रो फेंका की मयंक डागर पूरी तरह असहाय हो गए। मयंक की सारी कोशिशें बेकार गई और यश ठाकुर के ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी ने 9वां झटका लग गया। मयंक अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।
28 रन से हार गई आरसीबी की टीमलखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम को 28 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने उतरी आरसीबी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक शानदार बैटिंग करते हुए आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 181 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

इसके जवाब में आरसीबी की टीम मयंक यादव की तूफानी रफ्तार के आगे बुरी तरह से धराशाई हो गई। आरसीबी की तरफ से बैटिंग में सबसे अधिक महिपाल लोमरोर ने 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 29 और विराट कोहली ने 22 रनों का योगदान दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…