भारतीय समाज की परम्पराओं पर विज्ञानपरक शोध करने की आवश्यकता - तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार

Updated on 29-02-2024 12:04 PM

भारतीय समाज की परम्परा एवं मान्यता विज्ञान आधारित थी। काल के प्रवाह में विभिन्न कालखंडो में परंपराओं को विकृत किया गया। भारतीय समाज की परम्पराओं पर विज्ञानपरक अनुसंधान करने की आवश्यकता है। हमें हर क्षेत्र में अपनी परंपराओं एवं दर्शन पर गर्व का भाव जागृत कर अपनी उपलब्धियों पर गर्व करना होगा। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के अवसर पर मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के डॉ जगदीश चंद्र बसु सभागार में "विकसित भारत के लिए - स्वदेशी तकनीक" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कही।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमारे समाज में सदियों से विदित है कि वनस्पति में जीव होता है इसलिए सूर्यास्त के बाद पेड़ की पत्तियां आदि नहीं तोड़ी जाती। इस मान्यता आधारित ज्ञान पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से शोध कर डॉ. जगदीश चंद्र बसु ने "वनस्पति में जीव" का सिद्धांत दिया। भारतीय समाज में सूर्य पूजा का महत्व है, सूर्य की ऊर्जा में अनुसंधान कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना जा सकता हैं। गांवों के कारीगरों में परंपरागत कौशल होता है, उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़कर नवाचार के साथ जीवन सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक और विज्ञान का उपयोग सृजन और जनकल्याण के लिए हो, यह अत्यावश्यक है।

श्री परमार ने भारत के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विश्वमंच पर स्थापित करने वाले भौतिक शास्त्री डॉ. सीवी रमन की कल्याणकारी खोज 'रमन प्रभाव' के सम्मान में मनाए जाने वाले "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" को सभी को बधाई दी। उन्होंने 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भारतीय परंपरागत ज्ञान एवं कौशल पर अनुसंधान, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित होने की बात कही।

इस अवसर पर सेवा भारती के श्री विजय पौराणिक, मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी, डॉ. प्रवीण ढीगरा एवं डॉ. सुनील गर्ग सहित परिषद के वैज्ञानिक, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं प्रदेश की 145 संस्थाओं से वर्चुअली जुड़े विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…