नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा एंड टीम के लिए मांगा पद्म श्री, कहा- उस दिन से पहले मैं मरूंगा नहीं

Updated on 04-02-2026 12:52 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है। बीते एपिसोड में एआर रहमान नजर आए थे और उसके पहले रानी मुखर्जी भी पहुंची थीं। हालांकि इसका अब पांचवा सीजन आने वाला है, जिसके लॉन्च इवेंट पर नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा नजर आए। इस मौके पर राजनेता और पूर्व क्रिकेटर और शो में शेरों-शायरी से जान फूंकने वाले पाजी ने कहा कि वह तब तक नहीं मरेंगे, जब तक शो के इन शेरों को पद्म श्री नहीं मिल जाता।

नवजोत सिंह सिद्धू का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवे सीजन के लॉन्च इवेंट से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, मैं उस दिन का इंतजार करूंगा और उस दिन से पहले मैं मरूंगा नहीं। जब इन शेरों में से, हीरोज में से किसी को पद्म श्री अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। समझा नहीं... ये है मेरी तमन्ना क्योंकि ये मान-सम्मान डिजर्व करते हैं। क्योंकि सभी की देशभर में बातें होती हैं। मुस्कुराने में आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होता लेकिन ये मिलियन डॉलर के बराबर है।'

नवजोत सिंह ने कपिल-सुनील के झगड़े पर कहा

उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया देखी है गुरु, पॉलिटिक्स भी देखी, क्रिकेट भी देखी है, खेला भी है। लेकिन अब बारी इनके 25 साल एक कॉमेडी शो को डॉमिनेट करते हुए देखा है। भगवान का बनाया हुआ ये गुलदस्ता 50 सीन तो क्या, अगर इनकी थोड़ी बहुत घिच-पिच नहीं हुई, कभी-कभी ये हवाई जहाज में लड़ लेते हैं। तो वो जो हवाई जहाज से ये अगर जमीन पर रहें ना तो वे अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से जमाकर अपने सपनों को सितारों तक पहुंचा सकते हैं।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' के लॉन्च पर सिद्धू पाजी बोले

कपिल ने सिद्धू पाजी से पूछा कि अभी चो चौथा सीजन चल रहा है। इसका पांचवा सीजन भी आएगा तो उसके बारे में वह क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'नेटफ्लिक्स वालों अगर टाइम टाइम पर पेमेंट बढ़ता रहा तो ये 5 क्या 50 पार करके जाएगा।' इतना सुनकर सबकी हंसी छूट जाती है।

कपिल शर्मा के साथ 6 साल बाद आए थे नवजोद सिंह

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू 6 साल बाद कपिल शर्मा के शो पर लौटे थे। उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' में कमबैक किया था। उन्होंने 2019 में राजनीतिक कारणों से कॉमेडियन का साथ छोड़ दिया था और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी। मगर नेटफ्लिक्स ने पाजी के आने के बाद एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया, बल्कि शो में दोनों की साथ में कुर्सी लगा दी।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के कास्ट की फीस

शो के कास्ट की फीस की बात करें तो कपिल शर्मा प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सुनील ग्रोवर की फीस 25 लाख रुपये, कृष्णा अभिषेक की 10 लाख रुपये, अर्चना पूरन सिंह की 10-12 लाख रुपये, कीकू शारदा की 6 लाख रुपये बताई जाती है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू एक एपिसोड के 30 से 40 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…