नशा मुक्ति महिला संगठन ने ग्रामीणों को जागरूक करने निकाली रैली

Updated on 11-03-2024 05:31 PM

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत देवरबोड में अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा व गाली गलौज से सम्बंधित गतिविधियों को रोकने नशा मुक्ति महिला संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों सहित  ग्राम सरपँच और ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल लोंगों को जागरूक किया। नशा मुक्ति महिला संगठन के पदाधिकारी व  ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और जुआ-सट्टा की लत से उनके बच्चों का भविष्य खराब हो रहा हैं, आने वाले समय में यदि उस पर रोक नहीं लगी तो उनके आने वाले पीढ़ियों को बर्बाद होने से बचा पाना मुश्किल हैं। साथ ही साथ शराब सेवन के बाद ही गाँव मे कई प्रकार की अपराध भी बढ़ रही हैं। इन सबसे गाँव को मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा हैं।

वहीं दूसरी ओर बिलाईगढ़ थाना की टीम भी मौके पर मौजूद रही। जहाँ महिला एस आई विमला मनहर ने महिला अपराध सम्बन्धी जानकारी दी और कहा कि  किसी भी व्यक्ति को नशा नहीं करना चाहिए और खुद के साथ-साथ अपने घर परिवार के बच्चों को भी नशा से दूर रखना चाहिये। बच्चों को जितना ज्यादा हो मोबाईल से दूर रखें क्योंकि  आज कल के बच्चे मोबाईल का दुरुपयोग कर रहें हैं और अनुचित काम कर रहें हैं। इस कार्यक्रम के जरिये ग्राम पंचायत भवन से लेकर गांव के समलाई मंदिर, भाटापारा और नरवाखार सहित पूरे गांव का भ्रमण किया और लोंगों को जागरूक किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…