बोत्सवाना से कूनो आए 9 नए मेहमानों को दें नाम, पसंद आया तो फ्री मिलेगा चीता सफारी का टिकट

Updated on 13-03-2026 12:56 PM
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय जल्द ही एक देशव्यापी पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इस पहल के जरिए आम लोग चीतों के लिए ऐसे नाम सुझा सकेंगे जो भारतीय संस्कृति और प्रकृति को दर्शाते हों।

जनता देगी नाम, मिलेगा खास इनाम

इस बार नामकरण की प्रक्रिया को और भी रोचक बनाया गया है। मंत्रालय न केवल नाम मांगेगा, बल्कि लोगों को यह भी बताना होगा कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता क्यों जरूरी है। यदि आपका सुझाया गया नाम चुना जाता है, तो सरकार आपको कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को करीब से देखने का विशेष अवसर दे सकती है। फिलहाल, इन सभी 9 चीतों (6 मादा और 3 नर) को पार्क के विशेष बाड़ों में क्वारंटीन रखा गया है। विशेषज्ञों की एक टीम उनकी हर हरकत और सेहत पर बारीक नजर रख रही है।

कूनो प्रबंधन की रणनीति क्या होगी?

वन विभाग के मुताबिक, अनुकूलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन चीतों को अगले एक महीने में चरणबद्ध तरीके से खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इससे पहले भी नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों का नामकरण इसी तरह जनता की भागीदारी से हुआ था। याद दिला दें कि प्रोजेक्ट की शुरुआत में पीएम मोदी ने पहली मादा चीता का नाम आशा रखा था।

कूनो बना सबसे बड़ा चीता संरक्षण केंद्र

कूनो नेशनल पार्क अब दुनिया का सबसे बड़ा चीता संरक्षण केंद्र बन चुका है। हाल ही में ज्वाला चीता द्वारा पांच शावकों को जन्म देने के बाद यहां चीतों की कुल संख्या 50 के पार पहुंच गई है। नए चीतों के आने से न केवल जेनेटिक विविधता बढ़ेगी, बल्कि कूनो में पर्यटन की संभावनाएं भी और मजबूत होंगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…