देश के खाली टाइगर रिजर्व्स में जान फूंकेगा एमपी, NTCA की परमिशन मिलते ही रवाना होंगे कान्हा और पेंच के बाघ

Updated on 18-04-2026 06:03 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के बाघों की मांग देश के कई राज्यों में है। गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम के बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार ने मप्र से बाघ मांगे हैं। इसके लिए आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मप्र सरकार को पत्र लिखा है। आंध्र प्रदेश के पापीकोंडा नेशनल पार्क के लिए मप्र के कान्हा, सतपुड़ा और पेंच टाइगर रिजर्व से बाघ और गौर (बाइसन) मांगे हैं। राज्य सरकार ने गुजरात और राजस्थान को बाघ दे दिए हैं।

बाकी राज्यों में बाघ देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही अब आंध्र प्रदेश राज्य को बाघ देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से भी अभिमत लिया जाएगा। बाघ देने से पहले एनटीसीए उन राज्यों का दौरा करता है जहां बाघ दिए जाने हैं। एनटीसीए की स्वीकृति के बाद ही बाघ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है

आंध्र प्रदेश ने राज्य ने मप्र के वन विभाग से यह भी आग्रह किया है कि वे आंध्र में आकर देखे कि बाघों व गौर के अनुकूल राज्य का कौन सा क्षेत्र होगा, जहां इन्हें बसाया जा सकता है। इस पर मप्र ने वहां के पर्यावरण और अनुकूलता को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट अनुकूल होने और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की अनुमति मिलने के बाद बाघ भेजे जा सकेंगे।

तेलंगाना और झारखंड को भी बाघ देने की तैयारी

प्रदेश सरकार आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना और झारखंड को भी बाघ देने की तैयारी कर रही है। इन राज्यों ने भी मप्र से बाघों की मांगे है। बाघ गणना 2022 के अनुसार मध्य प्रदेश में 785 बाघ हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ी है।

झारखंड ने तीन बाघ (दो मादा और एक नर के साथ-साथ 50 बायसन, 50 सांभर और हिरण मांगे हैं, जिन्हें पलामू टाइगर रिजर्व में बसाया जाएगा। इस प्रस्ताव को एनटीसीए की मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद दोनों राज्यों के बीच एमओयू किया जाएगा। इसके अलावा मप्र से बाघ लाकर तेलंगाना के कवाल टाइगर रिजर्व में बसाया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…