फ्लाइट में केबिन बैगेज से चुराए एक करोड़ रुपये से ज्यादा, इस शख्स ने चोरी के लिए लगाया ऐसा दिमाग

Updated on 20-05-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: देश में एक शख्स ने फ्लाइट में यात्रियों के सामान से एक करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की चोरी की है। यह शख्स चोरी के खासतौर पर ऐसे बुजुर्गों को निशाना बनाता था, जिन्हें चलने में परेशानी होती थी और फ्लाइट में पहले चढ़ने की परमीशन दी जाती थी। इस शख्स का नाम राजेश कपूर है। पहाड़गंज निवासी राजेश कपूर अलग-अलग भारतीय फ्लाइट्स में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। राजेश चोरी करने के लिए ऐसे बुजुर्गों के साथ विमान में चढ़ जाता था, जिन्हें चलने में परेशानी होती थी और उन्हें पहले चढ़ने की अनुमति मिली होती थी। राजेश फ्लाइट में चढ़ जाता और जब वह अपनी सीट पर सामान रखने में लगे होते थे, तभी वह जल्दी से उनका सामान खोलकर कीमती चीजें चुरा लेता था। ऐसा उसने कई बार किया और लाखों रुपयों का सामान चुरा लिया। अब वह पकड़ में आया है। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह करीब 200 फ्लाइट्स में यात्रा कर चुका है। चोरी के लिए उसने कई बार अपने मृत भाइयों के पहचान पत्र और फोन नंबर का इस्तेमाल किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…