मंत्री डॉ. शाह ने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

Updated on 29-02-2024 12:06 PM

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. विजय शाह ने बुधवार को खंडवा जिले में गत दिवस हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किसानों के खेतों में जाकर निरीक्षण किया। मंत्री डा. शाह ने ग्राम देवल्दी में श्री राधेश्याम, श्रीमती लता बाई एवं सड़ियापानी में संतोष राजपूत के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों को हुये नुकसान के बारे में किसानों से जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनी। डॉ. शाह ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ, उन्हें नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाने की कार्रवाई करें। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को राहत राशि का भुगतान तत्परता से करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरसूद श्री मुकेश काशिव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…