पाकिस्तान में गहराया सैन्य संकट, असीम मुनीर को CDF बनाने में शहबाज सरकार का अंड़गा, पर्दे के पीछे से नवाज शरीफ ने कर दिया खेल?

Updated on 01-12-2025 02:40 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हाल ही में हुआ 27वां संविधान संशोधन दुनिया का ध्यान खींच रहा है। यह नया कानून न्यायपालिका और नागरिक सरकार की ताकत कम करते हुए सेना की शक्तियों को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इस कानून के जरिए खासतौर से सेना प्रमुख असीम मुनीर की शक्ति बढ़ेगी, अगर वो नया बना CDF का पद संभालते हैं। एक तरफ मुनीर की नजर देश में सबसे ताकतवर बनने पर है तो वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ इसे रोकने की कोशिश में हैं। दोनों कथित तौर पर असीम मुनीर को हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

पाकिस्तान में हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद सत्ताधारी पीएमएलएन (शहबाज शरीफ की पार्टी) की ताकत बढ़ गई है। ऐसे शहबाज की कोशिश है कि असीम मुनीर को बहुत ज्यादा ताकत मिलने से रोका जाए। इसमें खासतौर से उनके बड़े भाई और पाकिस्तान के सबसे मंझे हुए राजनेताओं में शुमार नवाज शरीफ अपने राजनीतिक दांव-पेंच चल रहे हैं। शहबाज शरीफ सरकार की ओर से इस दिशा में कोई नया कदम पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल या तख्तापलट जैसी घटना की वजह बन सकता है।

मुनीर नहीं बनेंगे CDF!

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवाज शरीफ ने असीम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) बनाने का विरोध किया है। उन्होंने शहबाज शरीफ को चेताया है कि ऐसा होने पर वह सिर्फ फोटो खिंचाने के पीएम रह जाएंगे। यानी उनकी सरकार कोई बड़ा या अहम फैसला खुद से नहीं ले सकेगी। वह सिर्फ मुनीर की कठपुतली बनकर रह जाएंगे।इस तरह के दावे भी किए जा रहे हैं कि असीम मुनीर को CDF बनाने के उलट उनको सेना प्रमुख के पद से भी हटाने की कोशिश हो सकती है। इसके लिए लिए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) में बिल लाया जा सकता है। जेल में बंद इमरान खान की मौत की अफवाहों के चलते असीम मुनीर पीटीई के निशाने पर हैं, ऐसे में इस माहौल का फायदा शरीफ परिवार उठा सकता है।

क्यों शुरू हुई चर्चा

असीम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) अपॉइंट करने का ऑर्डर 29 नवंबर तक जारी होना था। शहबाज शरीफ की सरकार ने 1 दिसंबर तक भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस प्रोसेस से दूरी बना रखी है।

असीम मुनीर का तीन साल का टर्म 29 नवंबर को खत्म हो गया है। नया नोटिफिकेशन जारी नहीं होने की वजह से टेक्निकली मुनीर अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ नहीं हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या होता है। मुनीर को पद मिलता है या शरीफ बंधु उनको झटका देंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…