अमेरिका में तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन हमेशा के लिए बंद... नेशनल गार्ड पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, बड़ा ऐलान

Updated on 28-11-2025 03:01 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने गरीब देशों से हमेशा के लिए माइग्रेशन रोकने की बात कही है। ट्रंप ने अमेरिका की कई समस्याओं के लिए विदेश से आने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने 'तीसरी दुनिया' के लोगो की एंट्री अमेरिका में पूरी तरह बंद करने समेत कई सख्त कदम उठाने की घोषणा की है। ट्रंप की ओर से यह बातें वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को गोली मारे जाने की घटना से अमेरिका में उपजे गुस्से के बाद कही गई हैं।

वॉशिंगटन डीसी में बुधवार को अमेरिकी नेशनल गार्ड के ऊपर गोलीबारी करने का आरोप अफगान नागरिक पर है। आरोपी अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अमेरिका के सैनिकों की मदद करने वाले लोगों को फिर से बसाने के प्रोग्राम के तहत यूएस आया था। इस घटना के बाद से अमेरिका में विदेशियों को लेकर एक गुस्सा देखा जा रहा है।

मैं सभी को रोक दूंगा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'मैं तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा ताकि अमेरिकी सिस्टम ठीक हो सके। बाइडेन के लाखों गैर-कानूनी एडमिशन खत्म करूंगा, जिसमें उनके साइन किए गए एडमिशन भी शामिल हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति को हटा दूंगा, जो यूएस के लिए नेट एसेट नहीं है या हमारे देश से प्यार करने में काबिल नहीं है।'ट्रंप ने कहा कि विदेशों से आए लोग वेलफेयर पर निर्भर हैं। ये लोग नाकाम देशों से आकर यहां बस गए हैं। ये मेंटल इंस्टीट्यूशन, गैंग या ड्रग कार्टेल से हैं। यही लोग देश में होने वाले क्राइम के लिए जिम्मेदार हैं। हम ऐसे सभी माइग्रेंट और विदेशी नागरिक को देश से निकाल देंगे, जो पब्लिक सिस्टम पर बोझ है। हमारी सुरक्षा के लिए खतरा है या पश्चिमी सभ्यता के साथ मेल नहीं खाते हैं।

रिवर्स माइग्रेशन की जरूरत

ट्रंप ने कहना है कि रिफ्यूजी का बोझ अमेरिका में सामाजिक गड़बड़ी का मुख्य कारण है। हालात दूसरे विश्व युद्ध के बाद से भी खराब हैं। उन्होंने कहा, 'भले ही हमने टेक्नोलॉजी में तरक्की की है लेकिन इमिग्रेशन पॉलिसी का फायदा दूसरे लोगों ने उठाया। अब सिर्फ रिवर्स माइग्रेशन स्थिति को ठीक कर सकता है।

ट्रंप प्रशासन ने 19 देशों से आए लोगों को जारी किए गए ग्रीन कार्ड की फिर से जांच करने का ऐलान भी किया है। यूएस सिटिजनशिप और इमिग्रेशन सर्विस के हेड जोसेफ एडलो ने बताया कि ट्रंप ने उन्हें हर 'चिंताजनक' देश से आए लोगों के ग्रीन कार्ड पूरी तरह और सख्ती के साथ फिर से जांचने का निर्देश दिया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…