गौतम अडानी के लिए मंगल ही मंगल, शेयरों पर टूटे निवेशक, बन गया कमाई का रेकॉर्ड

Updated on 15-05-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में दो से छह फीसदी तक तेजी आई। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 4.22 अरब डॉलर की उछाल आई। मंगलवार को वह कमाई करने के मामले में सबसे आगे रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 99.1 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 1.58 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस तरह दोनों की नेटवर्थ में 10 अरब डॉलर से भी कम अंतर रह गया है।

देश में चल रहे आम चुनावों में बीजेपी की जीत की संभावना बढ़ने से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। ग्रुप के शेयरों में 2% से 6% तक की तेजी आई। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी टोटल गैस में 5% से अधिक की तेजी आई। सैमको सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अपूर्व शेठ ने कहा कि बाजार में दिन के दौरान तेजी के बाद हमने अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी देखी, क्योंकि इस बात के दावे बढ़ रहे हैं कि मौजूदा सरकार को मजबूत बहुमत मिलेगा। बीजेपी की सरकार में वापसी से अडानी ग्रुप के सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए 400 से अधिक सीट जीतेगा। इससे शेयर बाजार में तेजी लौटी। शेठ ने कहा कि ऊर्जा और कमोडिटी शेयरों में तेजी का असर मंगलवार को अडानी समूह के शेयरों पर भी पड़ा।

क्यों आ रही है शेयरों में तेजी

डीआर चोकसी फिनसर्व के एमडी देवेन चोकसी ने कहा कि अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी जा रही है क्योंकि मौजूदा सरकार के बने रहने से इन्फ्रा को बढ़ावा मिलेगा और सबसे बड़ी कंपनी होने के नाते अडानी को इसका लाभ मिलने वाला है। हमें लगता है कि अडानी की कई कंपनियां इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हैं। ग्रुप की कंपनियां रिन्यूएबल्स, बिजली, पावर ट्रांसमिशन, सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट और पोर्ट सेक्टर में काम कर रही हैं। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल जनवरी में अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले साल काफी गिरावट आई थी। लेकिन उसके बाद से ग्रुप के शेयरों ने काफी हद तक इसकी भरपाई कर ली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…