मनसुख मांडविया ने किया अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक का विमोचन

Updated on 12-03-2024 05:50 PM
रायपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक, बदहाल  से बेमिसाल भारत की कहानी आंकड़ों की जुबानी का विमोचन किया।
मंत्री मांडविया ने इस अवसर पर कहा कि आंकड़ों के साथ सरकारों के कार्यों को प्रस्तुत करना निश्चित ही सराहनीय कार्य है सीए अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक कई क्षेत्रों की तथ्यात्मक जानकारी दे रही है इससे सभी को सरकारों के कार्यों को समझने में आसानी होगी।अमित चिमनानी को पुनः इस कार्य हेतु बधाई देता हूं।

अमित ने बताया कि वह पिछले कई महीनो से इस किताब के पीछे काम कर रहे  थे यह किताब आने वाले 50 वर्षों के लिए भी एक रेफरल किताब का काम करेगी, क्योंकि इस किताब में दो सरकारों यूपीए और मोदी सरकार  के 10 ,10 सालो के कार्यकाल की आंकड़ों के आधार पर तुलना है दोनों सरकारों की में जीडीपी ,महंगाई दर, टैक्स कलेक्शन, राज्यों को दी गई राशि, विदेशी निवेश, एक्सपोर्ट ,रक्षा और रेलवे क्षेत्र में किए गए कार्य, युवा, महिला, किसानों के लिए चलाई गई योजनाएं, मध्यम वर्ग, गरीबों के लिए किए गए कार्य, धार्मिक विरासत का पुनर्जीवित होना, विकसित भारत की दिशा में कार्य ,मेक इन इंडिया, भारत में तकनीक का उपयोग,20 वर्षो के विभिन्न मंत्रालयों के बजट  सहित कई ऐसे महत्वपूर्ण विषय इस किताब में शामिल हैं। तथ्यात्मक प्रस्तुति हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अमित ने बताया इस किताब की एक और खास बात यह भी है कि लगभग हर विषय के बाद उस क्षेत्र से जुड़ी हुई नामी हस्ती ने अपना एक्सपर्ट कमेंट इस किताब में दिया है जिसमें आध्यात्मिक गुरु , कई राष्ट्रीय अर्थशास्त्री, टैक्स एक्सपर्ट्स सीए संगठन, टैक्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष, यहां तक की अंतरराष्ट्रीय व्यापार संघ से जुड़े लोगों के भी कमेंट इस किताब में शामिल है।

अमित ने बताया कि अब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार जनता का विश्वास हासिल करने मैदान में है यह किताब  लोकसभा चुनावो के दृष्टिकोण से निर्णय करने बेहद उपयोगी साबित होगी। जनता जब तथ्यों और आकड़ो के साथ दोनों सरकारों के कार्यों को देखेगी, तो यह मालूम पड़ेगा कि मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य किसी चमत्कार से कम नहीं इसीलिए किताब का नाम मोदी मैजिक है। अमित ने दिल्ली में पत्रकार जगत से भी चर्चा कर कई आंकड़े शेयर किए व उन्हे अपनी किताब भेंट की।

अमित ने बताया कि उनका उद्देश्य आंकड़ों के माध्यम से लोगो की जानकारी पहुंचाना  है अतः वह उसे बेचेंगे नही ,जनप्रतिनिधियों और पत्रकार जगत सहित, कई वर्गो को यह किताब वह निशुल्क देंगे साथ ही जनता इसे अमित चिमनानी की स्वयं की वेबसाइट Modimagics.com से डाउनलोड कर सकेगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…