बलूचिस्तान में BLF का बड़ा हमला, पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल, पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों की मौत

Updated on 02-12-2025 01:50 PM
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के हथियारबंद विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन फ्रंट यानी BLF ने महिला फिदायीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स के भारी सुरक्षा वाले कॉम्प्लेक्स पर हमला किया है। बलूचिस्तान के चगाई में स्थित इस परिसर में चीनी कॉपर और गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का केंद्र था। रविवार शाम को किए गए इस हमले में छह पाकिस्तानियों के मारे जाने की खबर है। यह हमला इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार बीएलएफ ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ महिला फिदायीन का इस्तेमाल किया है। इसके पहले बलूचिस्तान के दूसरे विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने ही इस तरह से महिला फिदायीन का इस्तेमाल किया है।

महिला फिदायीन की जारी की तस्वीर

BLF ने फिदायीन बॉम्बर जरीना रफीक उर्फ ट्रांग माहू की एक तस्वीर भी जारी है। समूह ने दावा किया कि जरीना ने बीएलएफ लड़ाकों को मुख्य परिसर में दाखिल कराने के लिए बैरियर पर खुद को उड़ा लिया था। हमारे सहयोगी TOI की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जिस परिसर को निशाना बनाया गया, वह चीनी कंपनियों और एक कनाडाई फर्म से मैनेज किए जाने वाले सैंदक और रेको डिक प्रोजेक्ट्स से जुड़ा था। चीनी प्रोजेक्ट्स पर हमला BLF की रणनीति के बारे में साफ बताता है।

फिदायीन यूनिट ने चलाया ऑपरेशन

टेलीग्राम पर जारी एक बयान में BLF के प्रवक्ता ग्वाहरम बलूच ने कहा कि फिदायीन ऑपरेशन को समूह की सुसाइड यूनिट सद्दो ऑपरेशन बटालियन (SOB) ने अंजाम दिया था। आत्मघाती हमले करने वाली इस यूनिट का नाम शहीद कमांडर वाजा सद्दो उर्फ सदाथ मारी के नाम पर रखा गया है। इस बीच दूसरे विद्रोही समूह बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने भी एक बयान जारी किया और बताया कि उसने 28-29 नवम्बर के बीच कई जगहों पर हमले किए हैं।

BLA का 27 पाकिस्तानी जवानों को मारने का दावा

समूह ने दावा किया कि 29 हमलों में पाकिस्तानी सेना के 27 जवान मारे गए हैं। बीएलए ने यह भी कहा कि उसने एक मोटरवे पर कंट्रोल कर लिया है और पाकिस्तानी जवानों के हथियार जब्त कर लिए हैं। बीएलए के लड़ाकों ने ग्वादर के पासनी इलाके में पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर ग्रेनेड लॉन्चर दागे हैं।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि उन्होंने ग्वादर के जिवानी इलाके में मिलिट्री इंटेलिजेंस के लोगों को रिमोट-कंट्रोल IED से निशाना बनाया। मस्तंग शहर में एक और हमला पाकिस्तानी सेना के मेजर के घर पर किया गया। राजधानी क्वेटा में सेना के ठिकानों पर छह धमाकों की खबर है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…