महतारी वंदन योजना : आधार सीडिंग के लिए छुट्टी के दिन भी खुलेंगे बैंक

Updated on 02-03-2024 06:31 PM

रायपुर। निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी की संयुक्त अध्यक्षता में एसएलबीसी संयोजक और सदस्य बैंकों के साथ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार कार्ड को जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में सचिव, महिला एवं बाल विकास श्रीमती शम्मी आबिदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना "महतारी वंदन योजना" के लाभार्थियों के खातों से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिलों में स्टेट बैंक की शाखाएं आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला अधिकारियों के साथ सहयोग करें। उन्होंने एसएलबीसी संयोजक को निर्देश दिया कि वे अपनी शाखाओं को खातों की आधार सीडिंग को प्राथमिकता देने और कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।  साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।



उन्होने बैंक शाखाओं को शिविर आयोजित कर लैपटॉप के साथ सीएसपी/बैंक मित्र को बुलाकर लाभार्थियों के खातों को आधार से जोड़ने की बात कही ताकि आधार सीडिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि जिलों में स्थित बैंक शाखाओं को आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाना चाहिए।


निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय ने आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में जल्द ही शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी सदस्य बैंकों से आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा।


बैठक में बताया गया कि राज्य में सभी बैंकों की शाखाएं शेष खातों में आधार जोड़ने में सहायता करेंगी और समय पर कार्य पूरा करने के लिए बैंकों को निर्देश जारी करेंगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की आधार सीडिंग के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…