लोहारीडीह हत्याकांड के आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत, गांव में तनावपूर्ण माहौल

Updated on 18-09-2024 03:21 PM

कवर्धा । कवर्धा के लोहारीडीह हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रशांत साहू के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मंगलवार को उसकी जेल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दरअसल रविवार को कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में हिंसा भड़क गई थी, जब ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के मकान में आग लगा दी। इस आगजनी में उप सरपंच की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति लापता है। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना में कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।



लोहारीडीह गांव में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। गांव के अधिकांश घरों में ताले लटके हुए हैं। लोग या तो फरार हैं या फिर पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं फरार ग्रामीणों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जिस शिवप्रसाद साहू की घर में लाश मिली थी, उसे पुलिस ने आत्महत्या बताया है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसके शव को दफनाया गया। अंतिम संस्कार में सिर्फ उसका 8 साल का बेटा शामिल हुआ। वहीं शिव प्रसाद की पत्नी भी पुलिस की हिरासत में हैं और उसकी बेटियां घर में हैं। बेटियों ने रघुनाथ साहू पर पिता को मारने का आरोप लगाया है।


स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिलेभर से पुलिस बल और सैकड़ों बटालियन के जवानों को बुलाया गया, जिसके बाद ग्रामीण अपने घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गांव में प्रवेश कर स्थिति को काबू में किया और अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में 170 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

गृह मंत्री का बयान
लोहारीडीह हिंसा पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा, "ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए थीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात है। मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास एक व्यक्ति की लाश भी मिली है, जिसकी जांच चल रही है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है, और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…