लोहारीडीह की घटना दुःखद, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : विजय शर्मा

Updated on 16-09-2024 04:11 PM

कबीरधाम । जिले के लोहारीडीह की घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि, यह घटना दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी नियंत्रण में है और प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं। मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है। जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे कहा कि, यह घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जांच के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था तो कुछ परेशानी हुई थी। उसके बाद पुलिस के साथ कुछ विवाद हुआ उस वक्त SP वहां स्वयं मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। अभी मामला नियंत्रण में है। इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है, इसे लेकर कुछ कहना अभी जल्दीबाजी होगा। जांच होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस की रोल निष्पक्ष होना चाहिए। मुस्तैदी से पुलिस ने गांव को नियंत्रण में लिया है।

450 से ज्यादा जवान गांव में तैनात
गृह मंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। पुलिस को कार्रवाई करने में मदद करें। लोहारीडीह शांतिप्रिय गांव है और यहां एक बार नहीं सौ बार से भी ज्यादा गया हूं। घर-घर के लोगों से पहचान है और घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया है। लगभग 450 से ज्यादा जवान तैनात हैं। मामले से जुड़े लगभग 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 40-50 आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…