भारत को 500 प्रतिशत टैरिफ की धमकी देने वाले लिंडसे ग्राहम ने मारी पलटी, ट्रेड डील पर ट्रंप की तारीफ, जानें क्या बोले

Updated on 03-02-2026 12:55 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत पर टैरिफ कम करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। लिंडसे ग्राहम ने बीते साल बार-बार भारत को 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद वह ट्रंप की तारीफ करने लगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ 50 से 18 फीसदी करने को ग्राहम उनका शानदार कदम कह रहे हैं। ग्राहम का कहना है कि यह फैसला रूस पर लगाम कसेगा।

लिंडसे ग्राहम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, 'प्रेसिडेंट ट्रंप ने शानदार काम कर दिया। मुझे लगता है कि यूक्रेन को युद्ध को खत्म करने के बारे में ट्रंप का मैसेज काम कर रहा है। इसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उन कस्टमर देशों को फिर से सोचने पर मजबूर किया जा रहा है, जो उनकी युद्ध मशीन को सपोर्ट करते है।'

रूस को हम मजबूर करेंगे: लिंडसे ग्राहम

ग्राहम ने आगे लिखा, 'अपने व्यवहार से भारत ने अमेरिकी टैरिफ में यह कटौती हासिल की है। मुझे उम्मीद है कि रूस से तेल खरीदने वाले दूसरे बड़े देश भी भारत की राह पर चलेंगे। पुतिन तभी बातचीत की टेबल पर आएंगे, जब उनको बहुत दर्द होगा। हम अभी वहां नहीं हैं लेकिन भारत के कदम से करीब पहुंच रहे हैं। रूस को यूक्रेन में खून-खराबा खत्म करना होगा।'भारत और अमेरिका के बीच बीते साल टैरिफ के मुद्दे पर तनातनी बढ़ने के बाद लिंडसे ग्राहम के बयान काफी चर्चा में रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सख्त रुख दिखाते हुए 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। ग्राहम ने तब इससे भी आगे बढ़ते हुए कहा था कि भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगना चाहिए। उन्होंने भारत को युद्ध में रूस की मदद करने वाला देश कहा था।

लिंडसे ग्राहम का भारत पर रुख

लिंडसे ग्राहम डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता और अमेरिकी सीनेटर हैं। वह 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए। उन्हें 2008 , 2014 और 2020 में फिर चुना गया। ग्राहम ने 2019 से 2021 तक न्यायपालिका पर सीनेट समिति की अध्यक्षता कर चुके हैं। ग्राहम राजनीति से पहले अमेरिकी एयरफोर्स और वकालत के क्षेत्र में काम कर चुके हैं।
लिंडसे ग्राहम को रूस और चीन पर सख्त रुख के लिए जाना जाता है। बीते साल भारत उनके निशाने पर रहा था। ग्राहम ने बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि अगर भारत ने रूस से तेल लेना बंद नहीं किया तो उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। हालांकि अब वह भारत से व्यापार समझौता करने के लिए ट्रंप की तारीफ कर रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…