लिमिटेड सेक्टर-4 ने रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई

Updated on 24-09-2024 12:43 PM

भिलाई। बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने समारोह का आयोजन कर माह अगस्त 2024 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। सोसाइटी के अध्यक्ष पूरन देवांगन ने इन रिटायर कर्मियों को सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सोसाइटी अपने वरिष्ठ सदस्यों के साथ हमेशा रहेगी। सम्मान के दौरान रिटायर कर्मियों ने भी अपनी बात रखी।

ज्यादातर ने भविष्य में भी सोसाइटी से जुड़े रहने की इच्छा जाहिर की। कुछ रिटायर कर्मियों ने अपने सेवाकाल और सोसाइटी से जुड़े संस्मरण भी सुनाए। इन रिटायर कर्मियों में रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से हेमंत कुमार दुबे, लोकनाथ साहू, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से डोमार सिंह बंजारे, नरेंद्र कुमार ठाकुर, प्रोजेक्ट से दिनेश कुमार सोनी, प्लेट मिल से एसके सरकार, रिफ्रैक्ट्री मटेरियल प्लांट-3 से सुभाष हिवसे, मर्चेंट मिल से एम जगदीश्वर राव, ए आर शॉप से केशव चंद्राकर, मशीन असेंबलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप-1 (मार्स) से नरेंद्र कुमार बावरिया, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से सुनील एच शिंदे, हीरालाल वर्मा, प्रवीण कुमार बाग और रिफ्रैक्ट्रीज मटेरियल प्लांट 1 से सतीश कुमार श्याम शामिल है।

इस विदाई के अवसर पर उपाध्यक्ष-अशोक राठौर, असमा परवीन, संचालक मंडल सदस्य नितिशा साहू, पुरुषोत्तम सिंह कँवर, विपिन बन्छोर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर, शशि भूषण सिंह,वेद प्रकाश सूर्यवंशी तथा सोसाइटी से मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू और सुरेश कुमार कसा आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संचालक सदस्य वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…